फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतिक्रिया: लिप सर्जरी कराने पर ट्रोल हो रहीं आयशा टाकिया ने दिया जवाब, बोलीं- आप कभी नहीं जानते कि...

Mon, 19 Jul 2021 07:51 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 19 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Ayesha Takia wrote Love And Smile After Netizens Criticised Her For Her Lip Job
आयशा टाकिया - फोटो : Instagram

फिल्म जगत में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने फेशियल सर्जरी कारवाई है। किसी की सर्जरी कामयाब हुई तो वही किसी का फेशियल सर्जरी के बाद चेहरा काफी बिगड़ गया और उन्हें इस वजह से सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। हाल ही में अपनी लिप सर्जरी को लेकर आयशा टाकिया सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं। दरअसल आयशा टाकिया ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर और वीडियो साझा की। इस तस्वीर में उन्होने ग्रीन रंग का सूट पहना है और वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन इसी के साथ आयशा ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें अगर आप ध्यान से देखें तो आयशा टाकिया के होंठ थोड़े से अजीब लग रहे हैं। 



आयशा टाकिया का इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ा। अब अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा, 'हमेशा प्यार और मुस्कान बिखेरें। आप नहीं जानते कि कौन किस दौर से गुजर रहे हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 🧿Ayesha Takia Azmi (@ayeshatakia)


 

Ayesha Takia wrote Love And Smile After Netizens Criticised Her For Her Lip Job
आयशा टाकिया - फोटो : Instagram

बीते दिनों सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस वीडियो देखने के बाद काफी निराश हो रहे हैं। बता दें कि जब आयशा टाकिया ने फिल्म जगत में कदम रखा था तो उनका चेहरा काफी अलग था। लेकिन लिप सर्जरी करवाने के बाद उनके चेहरा थोड़ा बिगड़ गया। लोग उनके चेहरे में आए इस बदलाव को देखते हुए उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपने अपना पूरा चेहरा बिगाड़ लिया है। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये क्या कर लिया चेहरे का’ । किसी यूजर ने लिखा, ‘आपने अपने लिप्स बिगाड़ लिए हैं।  

Ayesha Takia wrote Love And Smile After Netizens Criticised Her For Her Lip Job
आयशा टाकिया - फोटो : Instagram
आयशा टाकिया पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। ऐसे में उन्होने लोगों द्वारा की गई आलोचनाओं पर खुलकर बातचीत की। आयशा ने कहा, ‘मैंने कई बार ट्रोलिंग झेली है। लोग अपने ऑफिस में और निजी जीवन में भी कई बार ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। मैं इस मामले में लोगों को जागरूक करते हुए बस यही कहूंगी कि हर इंसान अलग होता है और सबकी अपनी खासियत होती है । लोगों को इस बात को समझना चाहिए कि किसी इंसान को नीचा दिखाना गलत है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayesha Takia wrote Love And Smile After Netizens Criticised Her For Her Lip Job
आयशा टाकिया - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान कि वांटेड गर्ल आयशा टाकिया जब साल 2017 में एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंची थीं तो उस दौरान उनकी तस्वीरें चर्चा में आई थी। आयशा का तस्वीरों में चेहरा काफी मोटा लग रहा था और उनके होंठ भी काफी बड़े लग रहे थे । उन्हें देखकर लग रहा था कि उन्होने होठों की सर्जरी करवाई है ।

विज्ञापन
Ayesha Takia wrote Love And Smile After Netizens Criticised Her For Her Lip Job
आयशा टाकिया - फोटो : Instagram
वैसे आयशा टाकिया इस लिस्ट में अकेली नहीं हैं। उनके अलावा भी बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो सर्जरी के बाद ट्रोल हुई। अनुष्का शर्मा से लेकर कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा तक कई सितारों ने लिप सर्जरी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब आलोचनाएं झेली हैं।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed