फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने सीखा दिल का दर्द कम करने का तरीका, बच्चों को पढ़ा रहीं भगवद्गीता

Thu, 12 Nov 2020 07:56 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 12 Nov 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Teaches Bhagavad Gita Lessons To Her Childrens
श्वेता सिंह कीर्ति, सुशांत सिंह रजापूत - फोटो : Instagrm: @shwetasinghkirti

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब पांच महीने का समय बीत गया है। लेकिन उनकी मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। जिससे उनके परिवार को बेहद तकलीफ भी हो रही है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने दिल के दर्द को कम करने के लिए एक नया रास्ता खोजा है। जिसके बारे में उन्होंने खुद सोशल मीडिया यूजर्स को बताया है।

Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Teaches Bhagavad Gita Lessons To Her Childrens
सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। श्वेता अक्सर कई पोस्ट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। श्वेता इंडिया से बाहर हैं ऐसे में वो सोशल मीडिया के माध्यम से ही अपने भाई के लिए आवाज बुलंद कर रही हैं। उन्हें यहां लोगों का भी खूब समर्थन मिल रहा है। ऐसे में अब श्वेता ने बताया है कि वो अपने दिन का दर्द कम कपने के लिए क्या कर रही हैं।

Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Teaches Bhagavad Gita Lessons To Her Childrens
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Instagram

हाल ही में श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने दोनों बच्चों फैयजा और निर्वाण की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'फ्रेयजा और निर्वाण को भगवद गीता सिखा रही हूं और हमारी दिनचर्या में इसकी शिक्षा का अभ्यास करा रही हूं। दिल को झकझोर देने वाला दर्द, गहरी बेचैनी और निराशा को आध्यात्मिकता के जरिए ही नियंत्रित किया जा सकता है।'

View this post on Instagram

Teaching Freyjaa and Nirvanh Bhagvad Gita and practicing it’s teachings in our daily lives. Heart shattering pain and deep restlessness and hopelessness can only be handled by spirituality. When you connect with the God within, you have inexhaustible energy and power to deal with all the external and internal adversities . We love you God, always be with us and guide us in the right path. May good always prevail over evil. 🙏❤️🙏 BhagvadGita #Krishna #OurGuide

A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Teaches Bhagavad Gita Lessons To Her Childrens
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Instagram

आगे श्वेता ने लिखा, 'जब आप ईश्वर से जुड़ते हैं, तो आपके पास सभी बाहरी विपत्तियों से निपटने के लिए अटूट ऊर्जा और शक्ति होती है। हम ईश्वर से प्यार करते हैं। वह सही मार्गदर्शन करने के लिए हमेशा हमारे साथ हैं। अच्छाई हमेशा बुराई पर हावी रहती है। #भगवद्गीता।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh Kirti Teaches Bhagavad Gita Lessons To Her Childrens
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। जिसके बाद से उनकी मौत की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास लगातार जारी है। सुशांत के परिवार ने उनकी मौत का जिम्मेदार अपनी गर्लफ्रांड रिया चक्रवर्ती को माना। जिसके बाद उनके ऊपर मामला दर्ज हुआ। हालांकि मामले की जांच इस समय सीबीआई कर रही है लेकिन अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है।

पढ़ें: अपनी महज 10 फिल्में देखी हैं रंजीत ने, जन्मदिन पर जानिए मशहूर विलेन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed