फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने फैंस को किया धन्यवाद, कहा- 'इस मुश्किल घड़ी में आपने..'

Mon, 13 Jul 2020 12:47 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 13 Jul 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput sister Shweta singh kirti thanks to fans for support
सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत का निधन उनके फैंस सहित बॉलीवुड के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। सुशांत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग उठ रही है। इस बीच अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट के जरिए सभी प्रशंसकों का शुक्रिया किया है।

Sushant Singh Rajput sister Shweta singh kirti thanks to fans for support
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के निधन के बाद से श्वेता लगातार उनसे जुड़ी यादें साझा कर रही हैं। सुशांत के फैंस की ओर से जिस तरह से रिएक्शन आया उसकी उम्मीद शायद उनके परिवार को भी नहीं थी। श्वेता ने अपने पोस्ट में बताया कि इस मुश्किल घड़ी में फैंस की ओर से बड़ा समर्थन मिला है।

Sushant Singh Rajput sister Shweta singh kirti thanks to fans for support
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : यूट्यूब

श्वेता सिंह कीर्ति ने फेसबुक पर लिखा कि 'आप लोगों ने जिस तरह का प्यार और समर्थन दिखाया है उसके लिए मैं आभारी हूं। इस कठिन समय में हमारे परिवार को ताकत देने और हमारी देखभाल करने के लिए मैं आप लोगों की बहुत शुक्रगुजार हूं। आइए भगवान और उसके न्याय पर विश्वास रखें। प्रार्थना करते रहें।'




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput sister Shweta singh kirti thanks to fans for support
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। अभी तक 30 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के सदस्यों सहित उनके करीबी दोस्तों से पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput sister Shweta singh kirti thanks to fans for support
सुशांत सिंह राजपूत, शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बीते दिनों निर्देशक शेखर कपूर ने भी पुलिस को ईमेल के जरिए अपना बयान दर्ज कराया था। इस समय शेखर मुंबई में नहीं हैं इसलिए उन्होंने अपना बयान ईमेल के जरिए मुंबई पुलिस तक पहुंचाया है। बता दें कि शेखर कपूर फिल्म 'पानी' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करना चाह रहे थे लेकिन निर्माता आदित्य चोपड़ा फिल्म की कहानी को लेकर शेखर से सहमत नहीं थे। बाद में यह फिल्म नहीं पाई। शेखर कपूर के अलाव संजय लीला भंसाली ने भी अपना बयान दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि भंसाली ने सुशांत को कई फिल्म के ऑफर दिए थे लेकिन किसी ना किसी वजह से हर बार बात बन नहीं पा रही थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed