फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिलने पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत, भावुक कर देने वाला है वीडियो

Tue, 30 Jun 2020 08:59 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 30 Jun 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput visiting an old age home throwback video
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत को विज्ञान, चांद और सितारों में काफी दिलचस्पी थी। इसके लिए उन्होंने टेलिस्कोप भी खरीदा था जिससे वो दूसरे ग्रहों को देखा करते थे। उनके निधन के बाद ऐसे कई वीडियोज और तस्वीरों को फैंस साझा कर रहे हैं। इस बीच सुशांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो वृद्धाश्रम में नजर आ रहे हैं।

Sushant Singh Rajput visiting an old age home throwback video
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में एक बुजुर्ग महिला व्हील चेयर पर बैठी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत उस महिला के सामने घुटनों के बल बैठे हुए हैं और कुछ बातें कर रहे हैं। थोड़ी देर बाद वो उस महिला का हाथ लेकर अपने सिर पर आशीर्वाद देने की तरह रखते हैं।

Sushant Singh Rajput visiting an old age home throwback video
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो काफी भावुक कर देने वाला है। साथ ही दिखाता है कि एक फिल्म स्टार होने के बावजूद सुशांत जमीन से कितने जुड़े हुए थे। इससे पहले भी सुशांत के ऐसे कई वीडियोज सामने आ चुके हैं जिसमें अभिनेता गरीब बच्चों से मिलते हुए दिखाई दिए थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Man with golden heart #sushantrajputsingh

A post shared by sushantsinghrajput (@sushantsinghrajput_f.c) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput visiting an old age home throwback video
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सुशांत की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' थी जो पर्दे पर रिलीज हुई थी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुसाइड और डिप्रेशन के इर्द गिर्द बुनी गई थी लेकिन असल जिंदगी में सुशांत खुद इसके शिकार हो गए थे। वो पिछले छह महीने से डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput visiting an old age home throwback video
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

14 जून को सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उनके निधन के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म और गुटबाजी को लेकर बहस छिड़ी हुई है। कहा जा रहा है इस गुटबाजी के चलते उनके हाथ से सात फिल्में निकल गई थीं जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में थे।

सुशांत के पिता से मिलने पटना पहुंचे शेखर सुमन, बोले- 'जो दिख रहा है मामला उससे कहीं ज्यादा है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed