फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पिता की दूसरी शादी से नाराज थे सुशांत', संजय राउत बोले- 'अंकिता से रिश्ता टूटने की भी हो जांच'

Mon, 10 Aug 2020 12:27 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 10 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput was unhappy with his father second marriage claim sanjay raut
संजय राउत और पिता के साथ सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश के तहत सुशांत सिंह राजपूत की मौत का राजनीतिकरण किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि सुशांत के अपने पिता से संबंध अच्छे नहीं थे और वह पिता की दूसरी शादी से आहत थे। उन्हें यह शादी स्वीकार्य नहीं थी।  

Sushant Singh Rajput was unhappy with his father second marriage claim sanjay raut
सुशांत सिंह राजपूत और संजय राउत - फोटो : Social Media

राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक कॉलम में लिखा, सुशांत का अपने पिता से भावनात्मक संबंध नहीं बचा था। उसके पिता को कुछ लोगों ने बरगलाकर बिहार में एक एफआईआर दर्ज करवाई गई और मुंबई में हुए अपराध की जांच करने के लिए बिहार पुलिस की टीम मुंबई आई। बिहार सरकार ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाकर सीबीआई जांच की मांग की, जिसे केंद्र सरकार ने मान भी लिया।

Sushant Singh Rajput was unhappy with his father second marriage claim sanjay raut
संजय राउत - फोटो : Twitter

संजय राउत ने आगे लिखा कि सुशांत के मामले में दबाव की राजनीति हो रही है। सुशांत प्रकरण की पटकथा तो पहले ही लिख ली गई थी। राउत ने कहा, पर्दे के पीछे जो कुछ हुआ वो महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ सोची समझी साजिश का हिस्सा है। अगर एक घटना को राजनीतिक रंग देने का फैसला कर लिया गया है तो यह नहीं कहा जा सकता कि यह किस हद तक जाएगा। सुशांत की दुर्भाग्यपूर्ण आत्महत्या के मामले में भी यही हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput was unhappy with his father second marriage claim sanjay raut
अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे और सुशांत के संबंधों पर भी उठाए सवाल
संजय राउत ने सामना में लिखा है कि सुशांत की जिंदगी में दो लड़कियां अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती आई थीं। अंकिता ने तो सुशांत को छोड़ दिया था, लेकिन रिया पर अभी आरोप लग रहे हैं, वो उनके साथ थीं। अंकिता ने सुशांत को क्यों छोड़ा था, इस बात की जांच की जानी चाहिए। ये बात भी लोगों को पता चलनी चाहिए।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput was unhappy with his father second marriage claim sanjay raut
सुशांत सिंह राजपूत, विशाल कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई पुलिस जांच करती तो आसमान नहीं टूटता

राउत ने मुंबई पुलिस को विश्व की सर्वश्रेष्ठ जांच एजेंसी बताते हुए कहा, अगर मुंबई पुलिस मामले की जांच करती तो आसमान नहीं टूटता। मुंबई पुलिस ने शीना बोरा हत्याकांड की जांच की, जिसमें कुछ बड़े नाम शामिल थे। सभी को जेल भेजा गया। मुंबई पुलिस ने मुंबई हमले की जांच की और अजमल कसाब को फांसी मिली। इस मामले में केंद्र का हस्तक्षेप मुंबई पुलिस का अपमान है। सीबीआई एक केंद्रीय एजेंसी हो सकती है लेकिन यह स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं है। 

सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ने न्यूज आर्टिकल पर जाहिर किया गुस्सा, कहा- 'FIR में केवल एक इंसान का नाम है- रिया'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed