सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुष्मिता बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप में हैं और इस बात का खुलासा खुद ललित मोदी ने अपने ट्वीट के जरिए किया था, जिसके बाद से ही यह कपल सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आया हुआ है। अब तक सुष्मिता सेन और ललित मोदी को लोग काफी कुछ भला-बुरा कह चुके हैं, जिनका इन दोनों ने काफी अच्छे से जवाब दिया। वहीं, अब सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने फैंस के लिए एक मैसेज लिखा है।
Sushmita Lalit Affair: गोल्ड डिगर पर ट्रोल होने के बाद सुष्मिता का नया पोस्ट, फोटो शेयर कर कहा- आई लव...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें अभिनेत्री के चेहरे की स्माइल देखने लायक है। तस्वीर में देखा जा सकता है सनग्लासेस लगाकर सुष्मिता अपनी कार में बैठी हुई हैं और सेल्फी ले रही हैं। लुक की बात करें तो अभिनेत्री ने ब्लू कलर का आउटफिट पहना हुआ है। सुष्मिता ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'मैं आप लोगों से प्यार करती हूं दोस्तों।'
बता दें कि ललित मोदी ने जब सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते की जानकारी लोगों को दी थी तब से ही लोग सुष्मिता सेन को ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का मजाक उड़ाया था तो कुछ ने सुष्मिता को गोल्ड डिगर तक कह दिया था, जिसके बाद सुष्मिता ने एक ट्वीट कर लोगों को करारा जवाब दिया था। सुष्मिता सेन ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'महिलाओं को गोल्ड डिगर कहने वाली समस्याग्रस्त संस्कृति'। इसके साथ ही उन्होंने 'ए सेल्फ मेड वुमन' (खुद की काबिलियत पर पहचान बनाने वाली महिला) का हैशटैग भी इस्तेमाल किया।
गौरतलब है कि ललित मोदी ने 14 जुलाई को अपना और सुष्मिता का रिश्ता ऑफिशियल किया था। उन्होंने अपनी और सुष्मिता की रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए थे। इन तस्वीरों के साथ ललित मोदी ने कैप्शन में सुष्मिता को अपनी 'बेटरहाफ' बताया था। इसके अलावा, सुष्मिता और ललित की एक और तस्वीर सामने आई थी, जिसमें सुष्मिता ने हाथ में अंगूठी पहनी हुई थी। इन तस्वीरों को देखकर ही लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि सुष्मिता और ललित मोदी शादी करने वाले हैं। हालांकि, बाद में ललित मोदी ने एक और ट्वीट किया और लिखा था कि मैं साफ करना चाहता हूं कि अभी शादी नहीं हुई है, सिर्फ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुष्मिता ने भी एक पोस्ट के जरिए साफ किया था कि उन्होंने अभी तक शादी या सगाई नहीं की है।