बॉलीवुड अब शादीमय होता जा रहा है, क्योंकि अभी प्रियंका-निक और रणवीर- दीपिका की शादी सिर पर है और अब इस कड़ी में एक नाम और जुड़ता दिख रहा है। अब खबर है कि पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन जल्द ही शादी करने वाली है। इस फोटो से देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शादी की शहनाई जल्द ही बज जाएगी। दूसरी ओर जहां मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर की शादी की चर्चाएं भी चल रही हैं
दीपवीर की शादी के बाद अब सुष्मिता सेन के घर बजेगी शहनाई, यह फोटो-वीडियो है बड़ा सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सुष्मिता सेन कुछ दिन पहले एक मॉडल रोहमन शॉल के साथ हाथ मे ंहाथ डाल स्पॉट हुई थीं। ये रिश्ता अचानक लोगों के सामने आया है। दोनों इतने घुल मिलकर रह रहे हैं कि लोग कई बाते भी बना रहे हैं। वहीं, दिवाली के मौके पर सुष्मिता सेन की ब्वॉयफ्रेंड रोहमन के साथ आई रोमांटिक फोटो ने इंटरनेट की दुनिया में बवाल मचा दिया था।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
डीएनए की रिपोर्ट से यह खबर सामने आ रही है कि दोनों शादी की तैयारी में जुटे हुए हैं। ये दोनों एक-दूजे को तकरीबन दो महीने से डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक फैशन इवेंट के दौरान हुई थी। बता दें कि दोनों की शादी अगले साल तक होने की आशंका जताई जा रही है। रोहमन ने सुष्मिता को प्रपोज कर दिया है और वो भी इसके लिए तैयार हो गईं हैं। इसके बाद दोनों पब्लिकली खुलकर सामने आए।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
गौरतलब है कि मुलाकात के दो महीने के अंदर ही सुष्मिता रोहमन के साथ कभी छुट्टिया मनाती दिखीं तो कभी दोनों को जिम में एक साथ पसीना बहाते हुए देखा गया। रोहमन उम्र में सुष्मिता से 15 साल छोटे हैं। इसी महीने की 19 तारीख को सुष्मिता 43 साल की हो जाएंगी। रोहमन की उम्र अभी 27 साल है।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
आखिर में बता दें कि रोहमन पेशे से मॉडल हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं। सुष्मिता का रोहमन से पहले कई लोगों के साथ नाम जुड़ चुका है। इन अफेयर्स में सबसे ज्यादा चर्चा में रणदीप हुड्डा का नाम रहा। इन दोनों का रिश्ता महज 3 साल रहा और उसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिल्म 'मर्डर 3' की फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणदीप ने इंटरव्यू के दौरान अपने और सुष्मिता के रिश्ता का खुलासा किया था।