{"_id":"5be3f730bdec220a7e0f84b3","slug":"sruthi-hariharan-recorded-her-statement-to-magistrate-in-arjun-sarja-sexual-harassment-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo श्रुति हरिहरन ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाया बयान, बढ़ सकती हैं अर्जुन सरजा की मुश्किलें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo श्रुति हरिहरन ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाया बयान, बढ़ सकती हैं अर्जुन सरजा की मुश्किलें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
arjun-sarja
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ फिल्मों की अभिनेत्री श्रुति हरिहरन द्वारा एक्टर अर्जुन सरजा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने का मामला धीरे-धीरे बड़ा रूप लेता जा रहा है। हाल ही में श्रुति हरिहरन ने #MeToo अभियान के तहत अर्जुन सरजा पर फिल्म विस्मय की शूटिंग के दौरान गंदी हरकते करने का आरोप लगया था। इस संबंध में अब श्रुति हरिहरन ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करवा दिया है।
sexual harassment
- फोटो : social media
श्रुति हरिहरन के बयान दर्ज करवाने के बाद अब अर्जुन सरजा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 7 नवंबर को श्रुति ने मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में कहा- फिल्म विस्मय की शूटिंग के दौरान मुझे और अर्जुन सरजा को एक रोमांटिक सीन फिल्माना था। इस सीन के दौरान अर्जुन सरजा ने मुझे एकदम गलत तरीके से छूआ, जोकि सामन्य से बेहद अलग था। श्रुति हरिहरन आगे कहती हैं- एक समय तक मैैंने अर्जुन सरजा की गंदी हरकतों को बर्दाश्त किया। लेकिन जब मुझसे नहीं रहा गया था। तो मैंने उनकी शिकायत फिल्म के डायरेक्टर से की और कहा की ऐसे कलाकार के साथ मैैं काम नहीं कर सकी।
Sruthi Hariharan
- फोटो : social media
अपनी बात को विस्तार से कहते हुए अर्जुन सरजा ने यह भी कहा है- उस समय मैंने इस मामले को ज्यादा उठाने की कोशिश इसलिए भी नहीं की थी, क्योंकि मैं स्ट्रगलिंग कलाकार हूं जबकि अर्जुन सरजा मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा-खासा बड़ा नाम है। ऐसे में अगर यह मुद्दा उठाना तो मेरे भविष्य के लिए खतरा लग रहा है। श्रुति हरिहरन ने क्यूबोन पार्क पुलिस स्टेशन में अपनी एफआईआर दर्ज करवाते हुए अर्जुन सरना पर और भी अन्य आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sruthi Hariharan
- फोटो : instagram
मजिस्ट्रेट के सामने श्रुति हरिहरन का बयान दर्ज होने से पहले अर्जुन सरजा ने भी उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। 400 पेज की शिकायत में अर्जुन ने श्रुति हरिहरन के खिलाफ शिकायत कहा है कि वह फर्जी मामले में अवैध वसूली करने का आरोप लगया है। उन्होंने शिकायत में लिखा- श्रुति और कुछ अन्य लोग फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइट पर फर्जी अकाउंट बनाकर अपमानजनक पोस्ट कर रहे हैं, और वसूली कर रहे हैं। वहीं इस मामले में कर्नाटक राज्य महिला आयोग भी एक्शन मोड में आ गया है। महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस से इस मामले में जल्द रिपोर्ट दर्ज करने और जांच पूरी करने को कहा है।
विज्ञापन
Sruthi Hariharan
- फोटो : instagram
बता दें कि बीते दिनों श्रुति हरिहरन ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं अभिनेता के साथ काम कर रही थी। जिस दौरान एक रोमांटिक दृश्य दर्शाया गया था। इस दृश्य की आड़ में अर्जुन बार बार उन्हे जबरन गले लगाते और गलत हरकतें करने की कोशिश कर रहे थे। श्रुति का कहना है कि ये घटना 50 लोगों के सामने घटी थी, लेकिन किसी ने भी अर्जुन को कुछ बोलने की हिम्मत नहीं की।