{"_id":"5be3f1debdec22697652b3f9","slug":"virat-anushka-celebrates-first-diwali-after-wedding-beautiful-pictures-taken-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद विराट-अनुष्का ने मनाई पहली दिवाली, खूबसूरत तस्वीरें हुईं वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद विराट-अनुष्का ने मनाई पहली दिवाली, खूबसूरत तस्वीरें हुईं वायरल
Thu, 08 Nov 2018 01:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
Updated Thu, 08 Nov 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा पिछले साल शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने मीडिया की नजरों से बचते हुए भारत से बाहर इटली में शादी की थी। शादी के बाद यह विराट और अनुष्का की पहली दिवाली थी। दोनों ने अपनी पहली दिवाली बेहद ही अलग ढंग से मनाई।
2 of 5
bollywood
- फोटो : self
विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। जिसमें अनुष्का और विराट दोनों ही बेहद खुश और खूबसूरत नजर आ रहे हैं। फोटो में विराट ने क्रीम कलर का डिजाइनर कुर्ता पहना हुआ है। वहीं अनुष्का शर्मा ने ब्रॉंज कलर की साड़ी पहनी है। जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। दोनों बालकनी में खड़े हैं और चारों तरफ लाइटें जल रही हैं।
3 of 5
bollywood
- फोटो : self
विराट ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है- 'हमारी तरफ से सभी को हैप्पी और समृद्ध दिवाली, सभी के लिए खुशी और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं। भगवान आशिर्वाद दे, विराट ने आगे लिखा है कि हमारे घर से सभी को दिवाली की शुभकामनाएं आप सभी को दिवाली पर प्रकाश मिल सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bollywood
- फोटो : self
इससे पहले करवाचौथ पर भी बॉलीवुड के इस हॉट कपल ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर दोनों के पहले करवाचौथ सेलिब्रेशन की थी। अनुष्का ने जिसकी फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा था- 'मेरा चांद मेरा सूर्य, मेरा सितारा, मेरी सबकुछ, सभी को हैप्पी करवाचौथ।'
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli
- फोटो : instagram
बता दें कि दोनों अपने फैन्स के लिए खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं और हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने अपने करियर का 38वां और अंतराष्ट्रीय करियर का 62वां शतक बनाया है। वहीं अनुष्का भी अपने नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।