{"_id":"5be3f383bdec22694f46175d","slug":"arpita-khan-s-diwali-party-celebration-arbaaz-khan-girlfriend-took-limelight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्पिता खान की दिवाली पार्टी में पहुंचा पूरा बॉलीवुड, अरबाज की गर्लफ्रेंड ने बटोरी सुर्खियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्पिता खान की दिवाली पार्टी में पहुंचा पूरा बॉलीवुड, अरबाज की गर्लफ्रेंड ने बटोरी सुर्खियां
Thu, 08 Nov 2018 01:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
Updated Thu, 08 Nov 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्पिता खान की दिवाली पार्टी में पहुंचा पूरा बॉलीवुड, अरबाज की गर्लफ्रेंड ने बटोरी सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में हर साल दिवाली धमाकेदार होती है। हर स्टार अपने घर पर दिवाली पार्टी रखता हैं। इस बार भी बॉलीवुड सितारों की दिवाली बेहद खास रही। बुधवार को बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने भी अपने घर पर बुधवार को दिवाली सेलिब्रेशन पार्टी रखी। अर्पिता की दिवाली पार्टी में 'खान परिवार’ के साथ-साथ बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए।
2 of 5
अर्पिता खान की दिवाली पार्टी में पहुंचा पूरा बॉलीवुड, अरबाज की गर्लफ्रेंड ने बटोरी सुर्खियां
- फोटो : अर्पिता खान की दिवाली पार्टी में पहुंचा पूरा बॉलीवुड, अरबाज की गर्लफ्रेंड ने बटोरी सुर्खियां
अर्पिता खान की इस खास पार्टी में दबंग खान यानी सलमान खान भी दिखाई दिए। लेकिन पार्टी की सारी लाइम लाइट तो अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपनी तरफ खींची हुई थी। सबकी नजरें उन्हीं पर टिकी हुई थी। आपको बता दें कि अभी कुछ वक्त पहले ही अरबाज ने जॉर्जिया के साथ अपने रिश्ते की खबर की आधिकारिक पुष्टि की है।
3 of 5
अर्पिता खान की दिवाली पार्टी में पहुंचा पूरा बॉलीवुड, अरबाज की गर्लफ्रेंड ने बटोरी सुर्खियां
तस्वीरों में अर्पिता खान शर्मा अपने पति आयुष शर्मा और बेटे आहिल के साथ नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि हाल ही में आयुष शर्मा ने फिल्म 'लवयात्री’से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं दिवाली पार्टी में अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी एक साथ कई बार नजर आएं। इस दौरान दोनों बेहद खास खूबसूरत लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्पिता खान की दिवाली पार्टी में पहुंचा पूरा बॉलीवुड, अरबाज की गर्लफ्रेंड ने बटोरी सुर्खियां
इतना ही वहीं भाईजान की बहन की दिवाली पार्टी में सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आईं। यूलिया वंतूर पार्टी में यैलो प्रिंटेड सूट में काफी खूबसूरत लग रही थी। यूलिया भी जल्द ही फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अर्पिता खान की दिवाली पार्टी में पहुंचा पूरा बॉलीवुड, अरबाज की गर्लफ्रेंड ने बटोरी सुर्खियां
बात करें अर्पिता खान शर्मा की दिवाली पार्टी अन्य सितारों की तो इसमें जैकलीन फर्नांडिस भी फ्लोरल लंहगे में पहुंची। पार्टी में टीवी एक्टर शब्बीर अहलूवालिया भी अपनी पत्नी से साथ पहुंचे। इनके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी पार्टी में नजर आईं। सोनाक्षी पीले रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रहीं थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।