फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सख्त पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी सुष्मिता सेन, 8 साल बाद हो रही बॉलीवुड में वापसी

Mon, 03 Sep 2018 02:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
sushmita sen is ready to comeback in bollywood after 8 years
sushmita sen
मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता सेन की गिनती उन चुनिंदा सेलेब्स में होती है, जो लीक से हटकर काम करने में यकीन करते हैं। सुष्मिता ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज जीता। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। लेकिन पिछले कई सालों से सुष्मिता बॉलीवुड से गायब हैं। सुष्मिता आखिरी बार कॉमिक फिल्म 'नो प्रॉब्लम' में दिखी थीं।

 
sushmita sen is ready to comeback in bollywood after 8 years
Sushmita Sen
अब कहा जा रहा है कि सुष्मिता जल्द बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। वह अपनी अगली फिल्म में पुलिस की भूमिका में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने बताया है कि पिछले दिनों उन्होंने कई स्क्रिप्ट पढ़ी और अब ऐसा लग रहा है कि उन्होंने उन सभी स्क्रिप्ट में से एक प्रॉजेक्ट को आखिरकार हां कर दिया है।
 
sushmita sen is ready to comeback in bollywood after 8 years
Sushmita Sen
डीएनए वेबसाइट की खबर के अनुसार एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने बताया है कि सुष्मिता कई दिनों से किसी अच्छे स्क्रिप्ट की तलाश में थी। अब खबर है कि उनकी तलाश अब खत्म हो चुकी है। सुष्मिता की इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी। सूत्रों की मानें तो सुष्मिता की यह फिल्म मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर की कहानी है जिसमें सुष्मिता लीड रोल में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
sushmita sen is ready to comeback in bollywood after 8 years
sushmita sen
इस फिल्म की अधिकारिक सूचना बहुत जल्द की जाएगी. जिसके बाद हमें पता चलेगा की इस फिल्म में सुष्मिता के साथ और कितने सितारे नजर आएंगे। खबर है कि जानकारी मिली है कि इस फिल्म का निर्देशन कोई नए डायरेक्टर करने वाले हैं और इसलिए सुष्मिता ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट में अपनी ओर से कुछ इनपुट भी दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed