फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Lalit Modi Affair: 'न शादी, न कोई अंगूठी' पर यूजर्स ने दी सुष्मिता को सलाह, लिखा- अरे उससे दूर रहो

Fri, 15 Jul 2022 07:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 15 Jul 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
sushmita sen lalit modi affair actress reaction on social media fans said please stay away from him
अपनी बेटियों के साथ सुष्मिता सेन, ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर जैसे ही गुरुवार को ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग अपनी फोटोज पोस्ट कीं, वैसे ही तस्वीरें आग की तरह वायरल होने लगीं। लोगों ने सोचा दोनों की शादी कर ली है। लेकिन थोड़ी देर बाद ललित मोदी ने फिर ट्वीट कर कहा कि अभी शादी नहीं हुई तो जैसे सुष्मिता के चाहने वालों की जान में जान आई। फिलहाल दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस तस्वीर पर लोगों के खूब कमेंट आए लेकिन सुष्मिता सेन ने शादी की खबरों पर आज रिएक्शन दिया है।


 
sushmita sen lalit modi affair actress reaction on social media fans said please stay away from him
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन ने बेटियों के साथ तस्वीर साझा कर लिखा, 'मैं एक खुश जगह पर हूं...न ही शादी हुई है...न कोई अंगूठी...बिना शर्त प्यार से घिरी हुई हूं...सफाई दे चुकी हूं...अब वापस काम पर फोकस करना है...मेरी खुशी में हमेशा साथ देने के लिए धन्यवाद...मैं आप लोगों से प्यार करती हूं'। अभिनेत्री की इस पोस्ट के बाद इसपर यूजर्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक शख्स ने कहा- किसी तरह से स्पष्टीकरण की जरुरत नहीं है...बस आप खुश रहें। बहुत से लोगों ने तो सुष्मिता को ललित मोदी से दूर रहने तक की सलाह दे दी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

sushmita sen lalit modi affair actress reaction on social media fans said please stay away from him
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

एक शख्स ने कमेंट करके कहा- आखिरकार क्वीन ने खूबसूरती से अपनी बात कही। वहीं दूसरे शख्स ने कहा- आपने कई दिल तोड़ दिए, लेकिन मैं फिर भी आपसे प्यार करूंगा। एक अन्य शख्स ने कहा- थैंक गॉड...प्लीज ललित मोदी से दूर रहो। एक यूजर ने सुष्मिता सेन से पूछ लिया- 'सुष्मिता आपने पुराने बॉयफ्रेंड को छोड़ दिया क्या, इस समय आप ललित मोदी के साथ घूम रही हैं'। इसके अलावा भी कई रिएक्शन सामने आए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
sushmita sen lalit modi affair actress reaction on social media fans said please stay away from him
ललित मोदी और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि गुरुवार को ललित मोदी ने डेटिंग की खबरों के बाद अपनी प्रोफाइल फोटो भी बदल ली है। उन्होंने अपने बायो में सुष्मिता को पार्टनर इन क्राइम बताया है। बता दें कि सुष्मिता ने ललित मोदी से पहले रोहमन शॉल को करीब ढाई साल तक डेट किया है। पिछले साल दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इससे पहले भी वह कई लोगों के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। 

विज्ञापन
sushmita sen lalit modi affair actress reaction on social media fans said please stay away from him
मोहुआ चिनप्पा - फोटो : सोशल मीडिया

मोहुआ चिनप्पा नाम की महिला ने अपने सोशल मीडिया पर सुष्मिता के लिए काफी लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा- ललित मोदी के साथ सुष्मिता की तस्वीरें देखकर उत्साहित हूं। मुझे नहीं पता था कि सुष ने अपने कश्मीरी बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया है, वह सुष के साथ बहुत प्यारा लगता था। अब गोल शिफ्ट हो गया है...ललित मेरा पसंदीदा नाम नहीं है...ये उतना विदेशी नहीं लगता। मैंने एक महिला के रूप में हमेशा सुष्मिता की तारीफ की है। उन्होंने आगे लिखा- हमने उसे रणदीप हुड्डा के साथ देखा, वो बहुत सेक्सी है। सुष जितने भी लोगों के साथ रहीं, ज्यादातर ने शादी कर ली, लेकिन सुष बेटी बच गई...वो सब या तो ज्यादा बुद्धिमान थे या बहुत सेक्सी। रणदीप तो दोनों ही थी, लेकिन वह बहुत सफल नहीं थे...ललित भगोड़ा है, लेकिन बुद्धिमान और सफल है।

View this post on Instagram

A post shared by Mohua Chinappa (@mohua_chinappa)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed