{"_id":"5b25dbc14f1c1b6a4d8b6f51","slug":"swara-bhaskar-message-to-producer-rhea-kapoor-after-masturbation-scene","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवादित सीन के लिए स्वरा ने डायरेक्टर से की थी ये मांग, शूट के बाद प्रोड्यूसर को तुरंत किया था मैसेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विवादित सीन के लिए स्वरा ने डायरेक्टर से की थी ये मांग, शूट के बाद प्रोड्यूसर को तुरंत किया था मैसेज
Sun, 17 Jun 2018 09:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली है। रिलीज के बाद से ही फिल्म के एक सीन को लेकर काफी विवाद हुआ जिसके बाद स्वरा भास्कर को ट्रोल भी किया गया।
2 of 5
स्वरा भास्कर
'वीरे दी वेडिंग' के इस सीन के बारे में स्वरा भास्कर ने स्पॉटब्वॉय से कहा कि, 'मुझे पहले से उम्मीद थी कि दर्शक हैरान हो जाएंगे, हालांकि मुझे ये नहीं पता था कि सिर्फ दादियों को फिल्म के लिए लेकर जाया जायेगा और उन सबके एक जैसे रिएक्शन होंगे।'
3 of 5
स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि 'शूट शुरू होने से पहले मैं काफी नर्वस थी। मुझे शशांक घोष (डायरेक्टर) पसंद हैं। मैंने शशांक से इस सीन के लिए एक बंद सेट की मांग की। मैंने बस शशांक को ये कहा कि सीन को फनी बनाते हैं वल्गर नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्वरा भास्कर
फिल्म का सीन बैंकॉक में शूट किया गया था। उस दौरान फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर बैंकॉक में ही थीं हालांकि जिस दिन शूट होना था उन्हें किसी जरूरी काम से मुंबई लौटना पड़ा। सीन होने के बाद स्वरा ने रिया को मैसेज किया- 'ये ठीक से हो गया।'
विज्ञापन
5 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : amar ujala
बता दें, करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया स्टारर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 100 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म में पहली बार करीना और सोनम की जोड़ी दिखी है। 'वीरे दी वेडिंग' के जरिए करीना दो साल बाद कमबैक कर रही हैं। बेटे तैमूर अली खान के जन्म के बाद यह उनकी पहली फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।