फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत पर स्वरा भास्कर का बड़ा बयान, कहा- 'जरूर नहीं अच्छा कलाकार एक अच्छा इंसान हो'

Wed, 16 Dec 2020 04:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 16 Dec 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar on Kangana Ranaut said A great actor is not necessarily a great human being
कंगना रणौत, स्वरा भास्कर - फोटो : instagram: kanganaranaut/ reallyswara

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और स्वरा भास्कर के बीच अक्सर जुबानी जंग देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर इन दोनों को एक-दूसरे के साथ कई मुद्दों को लेकर बहस करते हुए भी देखा गया है। बहुत बार यह बहस विचारधाराओं को लेकर भी होती रहती हैं। अब एक बार फिर से स्वरा भास्कर ने कंगना रणौत को लेकर बड़ी बात बोली है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 

Swara Bhaskar on Kangana Ranaut said A great actor is not necessarily a great human being
कंगना रणौत और स्वरा भास्कर - फोटो : PTI

स्वरा भास्कर ने कंगना रणौत के लिए कहा कि जरूरी नहीं है कि एक अच्छा कलाकार अच्छा इंसान हो सकता है। उन्होंने यह बात हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कही है। स्वरा भास्कर ने कहा, 'जरूरी नहीं है कि एक अच्छा कलाकार एक अच्छा इंसान भी हो। मेरे ख्याल से सिर्फ एकमात्र कंगना से ही इस बयान का कोई लेना-देना नहीं है। हां, पहले हमारे बीच काफी बहस हुई हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमें इस बयान पर दोबारा सोचने की जरूरत है कि एक अच्छा कलाकार एक अच्छा इंसान भी होता है।' 

Swara Bhaskar on Kangana Ranaut said A great actor is not necessarily a great human being
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter

स्वरा भास्कर ने आगे कहा, 'हम कई बार यह गलती कर देते हैं, वह इसलिए कि किसी कलाकार ने पर्दे पर एक अच्छे इंसान या किसी हीरोइक किरदार को अदा किया है। तो हम उसे एक अच्छा इंसान समझने की गलती कर बैठते हैं। किरदार को अच्छे से निभाने का मतलब है कि उस कलाकार में प्रतीभा है, वह अपने काम में अच्छा है। यह जरूरी नहीं कि असल जिंदगी में भी वह एक अच्छा इंसान हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhaskar on Kangana Ranaut said A great actor is not necessarily a great human being
स्वरा भास्कर - फोटो : PTI

उदाहरण के साथ अपनी बात रखते हुए स्वरा भास्कर ने कहा, 'अभिनय किसी दूसरे पेशे की तरह ही है। जैसे एक डॉक्टर, इंजीनियर या अध्यापक अपने काम में बहुत अच्छे हों, लेकिन वह अच्छे इंसान भी हों, यह जरूरी नहीं। कलाकारों के साथ भी ऐसा ही है। जैसे मैं एक लेखक की बहुत बड़ी फैन हूं। वह एक महान लेखक हैं, लेकिन वह मुझे अब तक मिलने वाले सबसे घटिया इंसान भी हैं।' 

विज्ञापन
Swara Bhaskar on Kangana Ranaut said A great actor is not necessarily a great human being
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

स्वरा भास्कर यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा, 'आप एक अच्छे डांसर, गायक, कलाकार, लेखक हो सकते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि यह आपके व्यक्तित्व में भी दिखे।' आपको बता दें कि कंगना रणौत अक्सर सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों के अलावा बॉलीवुड पर भी बयानबाजी करती रहती हैं। उन्होंने कई अभिनेत्रियों पर भी आपत्तिजनक बयानबाजी की थी। जिसके चलते उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। 

पढ़ें: नाती-पोतों के नाम पर अपनी ड्रेस में ये खास चीज पहनते हैं अमिताभ बच्चन, बिग बी ने KBC में किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed