फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वरा भास्कर का वीडियो वायरल, जिसमें वे चार वर्षीय मासूम को गाली देते आईं नजर, हुईं ट्रोल

Wed, 06 Nov 2019 12:17 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 06 Nov 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhasker abuses 4 year old kid for calling her aunty Social media trolls her Viral Video
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर फिलहाल में एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। वीडियो में स्वरा एक शो में बैठी हैं और एक पुराने किस्से का जिक्र कर रही हैं। लेकिन इस बीच वो एक चार साल के बच्चे के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल भी कर रही हैं। हालांकि इस पूरे मामले में एक एनजीओ ने बाल आयोग में अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।


 

Swara Bhasker abuses 4 year old kid for calling her aunty Social media trolls her Viral Video
Swara Bhasker - फोटो : Social Media

दरअसल  हाल ही में स्वरा भास्कर सन ऑफ एबिश शो के एपिसोड में नजर आईं। शो में स्वरा के साथ कॉमेडियन कुणाल कामरा भी मौजूद थे। शो में एबिश के साथ बातचीत के दौरान स्वरा ने एक चार वर्षीय मासूम के लिए भद्दे शब्दों को प्रयोग किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वो ट्रोल होने लगीं।

Swara Bhasker abuses 4 year old kid for calling her aunty Social media trolls her Viral Video
swara bhasker

वीडियो में एबिश से बात करते हुए स्वरा ने एक किस्से को याद कर बताया कि कैसे एक चार साल के बच्चे ने उन्हें आंटी कह दिया था। इसके बाद स्वरा ने उस बच्चे के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर बात की है। स्वरा के अपशब्दों से सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhasker abuses 4 year old kid for calling her aunty Social media trolls her Viral Video
swara bhasker

वीडियो के वायरल होने के बाद ट्विटर पर  #SwaraAunty ट्रेंड करने लगा। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स जमकर स्वरा को लताड़ने लगे। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, 'शायद उस बच्चे ने प्यार से स्वरा को आंटी कहा होगा लेकिन उसने उस मासूम बच्चे को गंदे शब्दों के साथ गाली देना गलत बात है।'
 

विज्ञापन
Swara Bhasker abuses 4 year old kid for calling her aunty Social media trolls her Viral Video
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, 'चार साल के बच्चे को अपमानजनक शब्द कहकर संबोधित करना किस प्रकार का मजाक हैं। अपने प्रोग्राम के लिए कुछ नियम बनाओं और स्वरा आंटी को बड़ा वाला नमस्ते।'
 



पढ़ें: PM Modi को धमकाने वाली पाक सिंगर ने मनोरंजन वर्ल्ड छोड़ा, लिखा-'अल्लाह मुझे माफ करे'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed