फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन कैमरों के बीच इस हीरोइन ने शूट कराई थी अपनी असली डिलीवरी, देखकर हैरान रह गए थे लोग

Sat, 23 Jan 2021 11:10 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 23 Jan 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
Swetha Menon Used Her Real Delivery Scenes for a Movie Watch Video
Shwetha Menon - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मों में सीन को असली दिखाने के लिए डायरेक्टर न जाने क्या क्या प्रयोग करते हैं, तब जाकर कहीं फिल्म हिट हो पाती है। वहीं कलाकार भी मेहनत करने से पीछे नहीं रहते। किसी को वजन घटाना पड़ता है तो किसी को अपने पूरे लुक को ही बदलवाना पड़ जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि फिल्म की शूटिंग के लिए किसी अभिनेत्री ने अपनी असली डिलीवरी शूट कराई हो।

Swetha Menon Used Her Real Delivery Scenes for a Movie Watch Video
Shwetha Menon - फोटो : इंस्टाग्राम

जीहां ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं श्वेता मेनन। श्वेता ने फिल्म Kalimannu के लिए अपनी असली डिलीवरी शूट कराई थी दरअसल, साल 2013 में आई फिल्म 'कालीमन्नू' के एक सीन के लिए डायरेक्टर ब्लेसी ने लाइव डिलीवरी शूट करने का फैसला लिया। ये फिल्म महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर बनाई गई थी। 
 

Swetha Menon Used Her Real Delivery Scenes for a Movie Watch Video
Shwetha Menon - फोटो : इंस्टाग्राम

हालांकि ये शूटिंग पैसों के लिए नहीं की गई थी। डिलीवरी की रिकॉर्डिंग उस समय से शुरू की थी, जब श्वेता पांच महीने की गर्भवती थीं। 3 घंटे की फिल्म में लाइव डिलीवरी का सीन 45 मिनट का था। श्वेता ने बेटी को जन्म दिया था। डिलीवरी रूम में तीन कैमरे लगाए गए थे। इस शूट के दौरान अस्पताल के डॉक्टर और नर्स के अलावा फिल्म की प्रोडक्शन टीम के तीन मेंबर्स थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Swetha Menon Used Her Real Delivery Scenes for a Movie Watch Video
श्वेता मेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

श्वेता के इस फैसले में उनके पति ने भी उनका पूरा साथ दिया था। फिल्म की रिलीज छह महीने तक रोकी गई थी ताकि असली डिलीवरी का सीन शूट हो सके। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। सभी ये सीन देखकर हैरान रह गए थे।

ये भी पढ़ें- जब प्रियंका ने अपनी सेक्स लाइफ पर किया था खुलासा, करण जौहर के सामने कबूली थी ऐसी-ऐसी बातें

विज्ञापन
Swetha Menon Used Her Real Delivery Scenes for a Movie Watch Video
Shwetha Menon - फोटो : इंस्टाग्राम

90 के दशक के शुरुआती सालों में श्वेता मेनन ने मलयालम फिल्मों के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने के बाद श्वेता मेनन को बॉलीवुड में भी काम करने का मौका मिला। श्वेता मेनन ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और उन्हें अपने काम के लिए देश-विदेश में पहचान भी मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed