फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तापसी पन्नू की 'थप्पड़' ने दर्शकों को किया प्रभावित, जानिए चार दिन में कितना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Tue, 03 Mar 2020 08:18 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 03 Mar 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
taapsee pannu film Thappad forth day Box Office Collection
Thappad - फोटो : file photo
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'थप्पड़' (Thappad) की थीम दर्शकों को पसंद आ रही है । अनुभव सिन्हा निर्देशित यह फिल्म 28 फरवरी यानी शुक्रवार को रिलीज हुई थी। फिल्म में तापसी के काम को सराहा जा रहा है । फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे पति-पत्नी का रिश्ता एक 'थप्पड़' से तलाक तक पहुंच जाता है। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं । जानिए 'थप्पड़' का बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन कैसा रहा ।

 

taapsee pannu film Thappad forth day Box Office Collection
thappad - फोटो : social media
'थप्पड़' फिल्म के चौथे दिन यानी सोमवार को 2.03 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद है। इस फिल्म ने तीसरे दिन 6.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी । दूसरे दिन फिल्म ने 5.05 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि पहले दिन फिल्म की कमाई 3.07 करोड़ रही थी। इस तरह से ये फिल्म चार दिन में करीब 16.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 

 

taapsee pannu film Thappad forth day Box Office Collection
Thappad - फोटो : social media

फिल्म की कुल रिलीज लागत 30 करोड़ है। इसमें 23 करोड़ रुपये फिल्म की मेकिंग और सात करोड़ रुपये फिल्म के प्रचार प्रसार में हुआ खर्च शामिल है। इस फिल्म को भारत में 2300 और ओवरसीज में 400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'थप्पड़' फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा पवैल गुलाटी, माया सराओ, रत्ना पाठक, तनवी आजमी, कुमुद मिश्रा, गीतिका वैद्य, राम कपूर और दीया मिर्जा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu film Thappad forth day Box Office Collection
thappad - फोटो : amar ujala
इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। 'थप्पड़' में तापसी को उसका पति एक पार्टी के दौरान थप्पड़ मार देता है। फिल्म में मुद्दा थप्पड़ मारने का नहीं है। मुद्दा ये है कि भले ही एक थप्पड़ है लेकिन पुरुष, एक महिला को नहीं मार सकता । इस बात को अनुभव ने अलग-अलग किरदारों के जरिए अलग-अलग दृष्टिकोण से उभारा है।
विज्ञापन
taapsee pannu film Thappad forth day Box Office Collection
Thappad - फोटो : file photo

इस फिल्म में अनुभव सिन्हा ने ये भी दिखाया है कि महिलाओं के लिए अदालत में लड़ने वाली एक वकील का कैसे अपने ही घर में दम घुटता है। 'थप्पड़' को फिल्म समीक्षकों के अलावा सोशल मीडिया पर भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में 'थप्पड़' को साढ़े तीन स्टार मिले हैं।

लता मंगेशकर की रिश्तेदार हैं श्रद्धा कपूर, असल जिंदगी में इन सितारों का भी हैं खास कनेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed