{"_id":"623ebe0d6373541607392b1a","slug":"taapsee-pannu-praises-the-kashmir-files-and-says-it-cannot-be-bad-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kashmir Files: तापसी पन्नू ने की ‘द कश्मीर फाइल्स’ की दिल खोलकर तारीफ, विवेक अग्निहोत्री के लिए कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Kashmir Files: तापसी पन्नू ने की ‘द कश्मीर फाइल्स’ की दिल खोलकर तारीफ, विवेक अग्निहोत्री के लिए कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया था लेकिन इस फिल्म ने 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया। 'द कश्मीर फाइल्स' में 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन की घटना को दिखाया गया है, जिसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। इस फिल्म की हर किसी ने तारीफ की है। वहीं, अब अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की दिल खोलकर तारीफ की है।
2 of 4
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने पर अपने विचार साझा किए हैं। एक्ट्रेस के मानना है कि वह आखिर में फिल्म के कलेक्शन के नंबर देख रही हैं, जो शानदार है। फिल्म की सफलता के पीछे क्या कारण है। इतनी छोटी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसे कमाल कर रही है ये बात महत्वपूर्ण नही है। तापसी ने ये भी कहा कि अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी छोटी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है तो आप इसे खराब फिल्म नहीं कह सकते हैं।
3 of 4
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
‘द कश्मीर फाइल्स’ पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए हैं और तापसी पन्नू ने उन लोगों को भी जवाब दिया है। अभिनेत्री ने कहा है कि आप लोगों के इरादे पर सवाल कर सकते हैं। यह सब्जेक्टिव है। आपको अपनी राय रखने का अधिकार है। ये अधिकार सबके पास है फिर चाहे आप सहमत हो या फिर असहमत। लेकिन दिन के आखिर में सिर्फ नंबर ही बोलते हैं। एक फिल्म भावनात्मक रूप से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ सकती है। अभिनेत्री ने ये भी कहा कि विवेक की फिल्म ने यह साबित कर दिया है कि फिल्म कितनी बड़ी है, इससे अब निर्माताओं को डरने की जरूरत नहीं है। फिल्म अच्छी होगी तो लोग इसे जरूर देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री।
- फोटो : सोशल मीडिया
‘द कश्मीर फाइल्स’ की बात करें तो ये फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पुनीत इस्सर, मृणाल कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं और इन 15 दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 210.97 करोड़ हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।