फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: नए टप्पू को देख फैंस का पारा हुआ हाई, भड़ककर शो मेकर्स को दे डाली यह बड़ी सलाह

Thu, 16 Feb 2023 11:46 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 16 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Nitesh Bhaluni Replaces Raj Anadkat as tapu netizens troll show makers
नीतीश भलूनी - फोटो : सोशल मीडिया

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों का पसंदीदा शो में से एक है। इसी कारण ये शो हमेशा टीआरपी लिस्ट के टॉप पर बना रहता है। तो वहीं कुछ समय से इस शो के किरदारों का आना जाना लगातार जारी है। अब हाल ही में जेठालाल के जिगर के टुकडे टप्पू यानी टिपेंद्र जेठालाल गड़ा के किरदार को निभाने के लिए एक नए सदस्य की एंट्री हुई है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Nitesh Bhaluni Replaces Raj Anadkat as tapu netizens troll show makers

दरअसल, इससे पहले राज अनादकट शो में जेठालाल के बेटे की भूमिका निभा रहे थे। लेकिन पिछले साल दिसंबर में राज ने इस शो को अलविदा कह दिया था। लेकिन अब इस शो के निर्माता नीतीश भलूनी को नए टप्पू के रूप में लोगों के सामने लाये है।

यह भी पढ़ें: ‘द रोमैंटिक्स’ से खुला आदि ऋतिक की दोस्ती का राज, कृष 4 में इसलिए टूटी पिता-पुत्र की हिट जोड़ी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Nitesh Bhaluni Replaces Raj Anadkat as tapu netizens troll show makers
भव्य गांधी, राज अनादकट, नीतीश भलूनी - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि शो में यह तीसरे टप्पू की एंट्री है, इससे पहले दो एक्टर्स ने इस रोल को निभाया। राज अनादकट, जिन्होंने 2017 से टप्पू की भूमिका निभाई थी, उन्होंने पिछले साल ही इस शो को अलविदा कह दिया था। तो वहीं 14 सालों से चल रहे इस शो में आए नए टप्पू का उनके ऑनस्क्रीन पापा दिलीप जोशी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा, 'हमारे लिए तो यही टप्पू है, नए अभिनेता आए हैं, उस चरित्र को निभाने के लिए। मैं तो बस इतना ही कहूंगा कि शुभकामनाएं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Nitesh Bhaluni Replaces Raj Anadkat as tapu netizens troll show makers
नीतीश भलूनी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर शो के कंटेंट और स्टोरी कॉन्सेप्ट को लेकर लोगों ने शो मेकर्स को लेकर काफी ट्रोल किया है। टप्पू की एंट्री वाले वीडियो पर लोगों ने कमेंट करते हुए शो को बंद कर देने की बात कही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'कॉमेडी शो है भाई कोई सरकारी नौकरी नहीं जो घिसते ही जा रहे हो'। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'पहले दयाबेन को लेकर आओ तब ही शो देखूंगा'। एक अन्य यूजर ने कहा, 'कैरेक्टर इतने बदल रहे हो यार, शो ही बदल लो।'

यह भी पढ़ें: इकॉनमी क्लास में सफर करती दिखीं दीपिका पादुकोण, सादगी देख फैंस हुए हैरान

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Nitesh Bhaluni Replaces Raj Anadkat as tapu netizens troll show makers
नीतीश भलूनी - फोटो : Social media

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब शो में किसी नए कलाकार की एंट्री हुई हो। इतने साल में इस शो के लीड कलाकारों ने शो को छोड़ दिया, लेकिन इससे शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। हालांकि, एक कास्ट मेंबर के तौर पर दर्शक जिन्हें सबसे ज्यादा मिस करते हैं, वह हैं दिशा वकानी, जिन्होंने शो में 'दयाबेन' का पॉपुलर किरदार निभाया था। तो वहीं, दिशा वकानी के न होने पर दिलीप जोशी ने निराशा व्यक्त भी की थी।

यह भी पढ़ें: इस ओटीटी ने खरीदे 'शहजादा' के राइट्स, रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमाए इतने करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed