{"_id":"5dbeaa448ebc3e017a213041","slug":"tabu-birthday-special-she-is-single-because-of-ajay-devgan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"14 की उम्र में इस किरदार से तब्बू ने किया था डेब्यू, इस अभिनेता की वजह से अब तक हैं कुंवारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
14 की उम्र में इस किरदार से तब्बू ने किया था डेब्यू, इस अभिनेता की वजह से अब तक हैं कुंवारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 04 Nov 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ajay Devgn, Tabu
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की सबसे संजीदा हीरोइन तब्बू अपना जन्मदिन 4 नवंबर को मनाती हैं। तबु तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। तब्बू आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म भारत में दिखाई दी थीं। दर्शकों ने इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया था। 2 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी तब्बू की सुंदरता को देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि वह उम्र के इस पड़ाव पर हैं।
2 of 5
tabu
- फोटो : file photo
1980 से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं तब्बू ने अपने अब तक के करियर में तरह-तरह के किरदार निभाए और पॉपुलर हो गईं। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से तब्बू का रुझान बचपन से ही फिल्मों की तरफ था। यही वजह थी कि काफी कम उम्र में ही उन्होंने फिल्मों में एंट्री ले ली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग का ऐसा लोहा मनवाया कि सभी देखते रह गए। धीरे-धीरे तब्बू अपने फिल्मी सफर में आगे बढ़ने लगीं। इतनी मंझी हुई एक्ट्रेस को बॉलीवुड में लाने का श्रेय देव आनंद को जाता है, जिन्होंने अपनी फिल्म 'हम नौजवान' में तब्बू को मौका दिया।
3 of 5
tabu
- फोटो : instagram
उस वक्त तब्बू महज 14 साल की थीं और इतनी छोटी-सी उम्र में उन्होंने फिल्म में एक दुष्कर्म पीड़िता का किरदार निभाया। इस किरदार में तब्बू ने दर्शकों को अंदर तक झकझोर दिया और अपना मुरीद बना लिया। इसके बाद तो फिर तब्बू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी जिंदगी भी काफी उतार-चढ़ावों से भरी रही। उम्र के इस पड़ाव में आकर भी तब्बू ने आज तक शादी नहीं की। फिलहाल तब्बू का शादी करवाने का कोई इरादा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tabu
- फोटो : social media
कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू में तब्बू ने अपने सिंगल होने का बड़ा कारण बताया है। उन्होंने कहा कि अगर आज मैं सिंगल हूं तो वह सिर्फ अजय देवगन की वजह से। तबु का यह खुलासा काफी शॉकिंग था। तब्बू ने कहा था, 'मेरा कजिन समीर आर्या और अजय देवगन पड़ोसी थे। ये दोनों ही मुझ पर नजर रखते थे और फॉलो करते थे। अगर कोई लड़का मेरे आस-पास भी दिखता था तो दोनों मिलकर उसकी पिटाई कर देते थे। इसी वजह से आजतक मैं सिंगल हूं और इसकी वजह सिर्फ अजय है।'
विज्ञापन
5 of 5
tabu
- फोटो : social media
तब्बू ने आगे कहा, 'मैं उससे कहती भी थी कि वो मेरे लिए शादी लायक एक लड़का ढूंढ़ दे, लेकिन उसने नहीं ढूंढा। मुझे उम्मीद है कि उसे अब इस बात का अफसोस जरूर होगा। 'मेरा और अजय का रिलेशन इसलिए स्ट्रॉन्ग है क्योंकि हम दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। अजय बहुत प्रोटेक्टिव हैं। जब वो आस-पास होते हैं तो कोई भी इंसान स्ट्रेस फ्री हो जाता है। हमारा रिश्ता बहुत अलग है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।