फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tahir Raj Bhasin: इन छह फिल्मों से ताहिर ने साबित की अपनी योग्यता, घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करें बिंज वॉच

Wed, 20 Apr 2022 09:00 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 20 Apr 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Tahir Raj Bhasin best movies 83 mardaani force 2 on netflix disney plus hotstar
ओटीटी पर मौजूद ताहिर की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

‘मर्दानी’ में विलेन का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले ताहिर राज भसीन का 21 अप्रैल को जन्मदिन है। ताहिर राज ने अपनी करियर की शुरुआत फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाकर की थी। हालांकि समय के साथ उन्होंने ये साबित किया कि वह इस पीढ़ी के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। ताहिर ने बहुत कम समय में एक बढ़िया मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय को दिखाया है और आज हम आपको उनकी कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन फिल्मों को आप घर बैठे अपने परिवार के साथ देख सकते हैं।

Tahir Raj Bhasin best movies 83 mardaani force 2 on netflix disney plus hotstar
काय पो छे - फोटो : सोशल मीडिया

काई पो चे
चेतन भगत की नॉवेल 'द 3 मिस्टेक्स माय लाइफ’ पर बेस्ड यह फिल्म 2013 में आई थी। इसका निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। इस फिल्म में यूं तो ताहिर को कम स्क्रीन स्पेस मिला था, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों पर अपना प्रभाव छोड़ दिया था। फिल्म में ताहिर ने बड़े हो चुके अली की भूमिका निभाई थी, जो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलता है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उबलब्ध है।

Tahir Raj Bhasin best movies 83 mardaani force 2 on netflix disney plus hotstar
मर्दानी फिल्म में ताहिर - फोटो : सोशल मीडिया
मर्दानी
2014 में आई फिल्म ‘मर्दानी’ का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था। इसमें ताहिर ने करण रस्तोगी नाम के युवक की भूमिका निभाई थी, जो बाल तस्करी और ड्रग्स से जुड़े एक संगठित अपराध कार्टेल चलाता है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में थीं। ताहिर को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल का अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tahir Raj Bhasin best movies 83 mardaani force 2 on netflix disney plus hotstar
फोर्स 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फोर्स 2
अभिनय देव द्वारा निर्देशित ‘फोर्स 2’ 2016 में आई थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहिम, सोनाक्षी सिन्हा, जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में थे। ताहिर ने इस फिल्म में रॉ एजेंट शिव वर्मा का किरदार निभाया था, जो एक बेवकूफ हैकर है और कुछ बड़ा करने की योजना बना रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन ताहिर के अभिनय की सराहना की गई थी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Tahir Raj Bhasin best movies 83 mardaani force 2 on netflix disney plus hotstar
मंटो - फोटो : सोशल मीडिया

मंटो
नंदिता दास द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2018 में आई थी। इस फिल्म में मशहूर लेखक मंटो की कहानी को दिखाया गया है कि कैसे हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच बढ़ते तनाव के कारण उनका परिवार पाकिस्तान भागने को मजबूर हो जाता है। इस फिल्म में ताहिर ने श्याम की भूमिका निभाई है, जो मंटो का दोस्त और विश्वासपात्र थे। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed