फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tamannaah Vijay: तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा संग रिश्ते पर लगाई मुहर, एक्टर को बताया अपना 'हैप्पी प्लेस'

Mon, 12 Jun 2023 11:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 12 Jun 2023 11:28 PM IST
सार

तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। साथ ही एक्टर को अपना 'हैप्पी प्लेस' बताती नजर आई हैं। 
 

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia finally opened up about dating actor Vijay Verma called him her happy place lust stories 2
विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा बीते लंबे समय से अपने रिश्ते की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कई दफा इन्हें साथ में स्पॉट किया जा चुका है। साथ ही रुमर्ड कपल की कोजी तस्वीरें भी इंटरनेट जगत का तापमान बढ़ाती देखी जा चुकी हैं। वहीं, अब तमन्ना भाटिया अपने ताजा बयान से सोशल मीडिया की हलचल बढ़ाती नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने विजय वर्मा संग अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है।

Tamannaah Bhatia finally opened up about dating actor Vijay Verma called him her happy place lust stories 2
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना भाटिया ने आखिरकार मान लिया कि उनका और विजय वर्मा का प्यार 'लस्ट स्टोरीज 2' के सेट पर शुरू हुआ था। इस फिल्म में दोनों पहली बार स्क्रीन साझा करते नजर आने वाले हैं। 'लस्ट स्टोरीज 2' का निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा, कोंकणा सेन शर्मा, आर बाल्की और सुजॉय घोष ने मिलकर किया है। तमन्ना भाटिया ने अपने हालिया इंटरव्यू में विजय वर्मा को लेकर कहा, 'वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके साथ मैं बहुत व्यवस्थित रूप से बंधी हूं।'

Tamannaah Bhatia finally opened up about dating actor Vijay Verma called him her happy place lust stories 2
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना भाटिया ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'जी हां, वह बहुत खास हैं। उनके साथ मेरा बॉन्ड बहुत ही ऑर्गेनिक है। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी मैं चिंता करती हूं, और मैं उनके साथ खुश रहती हूं।' तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को वर्ष 2023 की न्यू ईयर पार्टी के दौरान गोवा में स्पॉट किया गया था। कथित तौर पर दोनों का किसिंग वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद इनके अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा।

The Archies: 'द आर्चीज' की रिलीज के बाद ही दूसरी फिल्म शुरू करेंगे अगस्त्य, तैयारी में लगेगा तीन महीने का समय     

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia finally opened up about dating actor Vijay Verma called him her happy place lust stories 2
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी रखी। इसी को लेकर मीडिया के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, 'हमने फिल्म साथ की है। ऐसी अफवाहें उड़ती रहती हैं। इसपर प्रतिक्रिया देना कोई जरूरी नहीं है। इसके आगे मैं कुछ नहीं कहना चाहती।'

Suriya: हिंदी फिल्मों में डेब्यू के लिए तैयार एक और साउथ सुपरस्टार, 'कर्ण' से बॉलीवुड में कदम रखेंगे सूर्या

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia finally opened up about dating actor Vijay Verma called him her happy place lust stories 2
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना भाटिया ने डेटिंग की खबरों पर कहा, 'आप किसी भी सह-कलाकार के प्रति आकर्षित नहीं होते, मेरे कई सह-कलाकार रहे हैं। अगर कोई किसी को पसंद करता है या कुछ फील करता है, तो यह कुछ ज्यादा ही खास होता है। दूसरे शख्स का पेशा क्या है, इसका इससे कोई लेना-देना नहीं होता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed