फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tamannaah Bhatia: दबंग टूर में सामंथा रुथ के गाने पर थिरकेंगी तमन्ना भाटिया, ‘पुष्पा’ से जुड़ता है कनेक्शन

Sat, 07 Dec 2024 06:05 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 07 Dec 2024 06:05 PM IST
सार

आज रात को सलमान खान के दबंग टूर का दुबई में आगाज होगा। इस टूर में कई तमन्ना भाटिया भी शामिल हैं। वह आज रात एक हिट आइटम नंबर को परफॉर्म करेंगी। जो गाना वह परफॉर्म करेंगी, वह कुछ साल पहले काफी हिट रहा है। 

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Perform Samantha Ruth Hit Dance Number In Dabangg Tour Song Is From Film Pushpa
तमन्ना भाटिया- परफॉर्मेंस की तैयारी करती हुईं - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना भाटिया इस समय दुबई में हैं और दबंग टूर में परफॉर्म करने के लिए तैयारियां कर रही हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह डांस की तैयारियां करती दिखीं। जिस गाने पर वह डांस की रिहर्सल कर रही हैं, उस गाने पर असल में साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ ने परफॉर्म किया था। कौन सा है वह गाना जानिए। 

Tamannaah Bhatia Perform Samantha Ruth Hit Dance Number In Dabangg Tour Song Is From Film Pushpa
सामंथा रूथ का गाना 'ऊ अंटावा' - फोटो : सोशल मीडिया

'पुष्पा' फिल्म का हिट गाना 
जिस गाने पर तमन्ना भाटिया डांस कर रही है, उस गाने का सीधा कनेक्शन अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ से है। जी हां, यह गाना सामंथा रुथ पर फिल्माया गया ‘ऊ अंटावा…’ है। इसी गाने पर तमन्ना भाटिया रिहर्सल करती हुई वीडियो में नजर आ रही हैं।

 

Tamannaah Bhatia Perform Samantha Ruth Hit Dance Number In Dabangg Tour Song Is From Film Pushpa
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना की गजब अदाएं 
वीडियो में तमन्ना भाटिया जिस शिद्दत से ‘ऊ अंटावा’ गाने पर डांस कर रही हैं, उससे देखकर लगता है कि दबंग टूर में सबसे ज्यादा यही गाना पसंद किया जाएगा। तमन्ना की अदाएं इस गाने की रिहर्सल में देखकर दर्शक उन पर पूरी तरह फिदा हो सकते हैं। जब दबंग टूर में इस गाने को तमन्ना असल में परफॉर्म करेंगी तो वह दर्शकों का दिल लुट लेंगी। तमन्ना फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ आइटम डांस भी पिछले कुछ समय से कर रही हैं। फिल्म ‘स्त्री 2’ में भी उन्होंने ‘आज की रात’ सॉन्ग पर कमाल का डांस किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Perform Samantha Ruth Hit Dance Number In Dabangg Tour Song Is From Film Pushpa
तमन्ना-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान संग भी करेंगी डांस 
दबंग टूर में तमन्ना भाटिया सलमान खान के साथ भी परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी। सलमान के साथ वह एक रोमांटिक सॉन्ग पर डांस करेंगी। 

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Perform Samantha Ruth Hit Dance Number In Dabangg Tour Song Is From Film Pushpa
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

सोनाक्षी भी कर रही तैयारियां 
दबंग टूर में सोनाक्षी सिन्हा भी बेहतरीन डांस परफॉर्म देने की जबरदस्त तैयारी कर रही हैं। प्रभुदेवा, मनीष पॉल, दिशा पाटनी जैसे नामी बॉलीवुड कलाकार भी इस टूर में परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। दबंग सलमान खान का जलवा तो पूरे टूर में दर्शक देखेंगे ही।

Salman Khan: स्टेज पर जाने से पहले सलमान खान करते हैं ये काम, जानकर फैंस को आ जाएगी हंसी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed