कोरोना वायरस की महामारी ने आम से लेकर खास तक कई लागों को अपनी चपेट में लिया है। इनमें बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं। अब तक बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। कई सितारों ने इस संक्रमण को मात भी दे दी है। इन्हीं में से एक अभिनेत्री हैं तमन्ना भाटिया भी हैं, जिन्होंने हाल ही में कोरोना संक्रमण को मात दी है।
कोरोना को मात देने के बाद वर्कआउट करती नजर आईं तमन्ना भाटिया, वीडियो हो रहा वायरल
कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद तमन्ना भाटिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बीते दिनों वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। जिसके बाद वह अस्पताल में भी भर्ती हो गई थीं, लेकिन उन्होंने इस संक्रमण को मात देकर घर वापसी कर ली है। घर वापस आने के बाद तमन्ना वर्कआउट करती हुई नजर आईं। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। वह फैंस से जुड़े रहने के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। तमन्ना भाटिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्रम अकाउंट वर्कआउट वीडियो साझा किया है। साथ ही उन्होंने फैंस को वर्कआउट करने के लिए खास सलाह भी दी है। अभिनेत्री ने वीडियो के पोस्ट में लिखा, 'मुझे वापस अपनी मजबूती बनाने के लिए बच्चे की तरह धीरे-धीरे आगे बढ़ना होगा'।
तमन्ना भाटिया ने पोस्ट में आगे लिखा, 'कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद यह सबसे महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन वर्कआउट उतना ही करें जितना आपका शरीर बर्दाश्त कर सकें।' तमन्ना भाटिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं और उस पर कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों तमन्ना भाटिया ने सोशल मीडिया के जरिए खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी।
A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks) on
तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'वैसे तो मैं और मेरी टीम सेट पर पूरी तरह से सावधानी बरत रहे थे बावजूद इसके मुझे पिछले हफ्ते बुखार हो गया था। आवश्यक इलाज के बाद मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया जो दुर्भाग्यवश पॉजिटिव निकला था। मैंने खुद को हैदराबाद के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों के इलाज के बाद मेरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है और मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। ये हफ्ता मुश्किलों भरा रहा है लेकिन अब मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं आशावादी हूं और उम्मीद करती हूं कि जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ हो जाऊंगी। फिलहाल मैंने खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है।'
पढ़ें: विदेशियों को इन पांच अभिनेत्रियों ने किया डेट, अब चर्चा में हैं तापसी पन्नू का नाम