{"_id":"60a4a9c00e64983c7d39f394","slug":"tamil-actress-shasirekha-cold-blooded-murder-by-her-husband-chopped-her-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद दो दिन तक पति ने बाथरूम में रखा था इस अभिनेत्री का शव, लाश के टुकड़े कर लगाया था ठिकाने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हत्या के बाद दो दिन तक पति ने बाथरूम में रखा था इस अभिनेत्री का शव, लाश के टुकड़े कर लगाया था ठिकाने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 19 May 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शशिरेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपराध के इतिहास में कई बार रिश्तों को तार-तार करते हुए हत्या को अंजाम दिया जा चुका है। ये हत्याएं सिर्फ आम लोगों की ही नहीं हुई बल्कि बॉलीवुड के कई एक्टर्स को भी मौत के घाट उतार दिया गया। हत्याकांड के पीछे वजह चाहे जो भी रही हो लेकिन कातिल की तलाश में पुलिस को दो चार होना पड़ा। कई हत्याएं तो आज भी एक मिस्ट्री हैं जिसका खुलासा नहीं हो पाया। हालांकि कुछ केसेज में कातिल का पता चला और आज वो जेल की सलाखों के पीछे हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर किन परिस्थितियों में एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को मार सकने की स्थिति में जा पहुंचता है? आज हम आपको ऐसी ही एक अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी निर्मम हत्या से उनके फैंस दहल गए थे। हर कोई ये सोचने पर मजबूर हो गया था कि आखिर कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है।
2 of 5
शशिरेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस अभिनेत्री का नाम था शशिरेखा। वो तमिल टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस थीं लेकिन अपने ही प्यार के हाथों मारी गईं। दरअसल शशिरेखा के पति रमेश शंकर का दूसरी महिला (पेशे से एक्ट्रेस) संग अफेयर था। शशिरेखा दोनों के प्यार के बीच दीवार बन रही थीं, इसलिए इस भंयकर हत्याकांड की साजिश रची गई।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
साल 2016 में पुलिस को तमिलनाडु के रामापुरम में एक बिना सिर की लाश बरामद हुई। तमाम कोशिशों के बाद पुलिस ने शव की पहचान की। रामापुरम से दो किलोमीटर दूर शशिरेखा की बॉडी भी बरामद की गई थी। अभिनेत्री शशिरेखा का सिर उसके पति रमेश शंकर ने ही धड़ से अलग कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शंकर और उसकी गर्लफ्रेंड
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने जांच के दौरान शंकर और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया तो सारा किस्सा खुल गया। शंकर ने बताया था कि ये शशिरेखा की दूसरी शादी थी। उनका एक आठ साल का बच्चा भी था। शशिरेखा को इस प्रेम प्रसंग की जानकारी मिल गई थी और वो लड़ाई करती थी। शंकर ने बताया था कि किस तरह गुस्से में उसने अपनी पत्नी को मार डाला, फिर उसके कपड़े उतारकर उसका सिर काट दिया, ताकि वह उसे बलात्कार और हत्या की घटना की तरह पेश कर सके।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
रमेश शंकर और उसकी लिव-इन पार्टनर ने शशिरेखा के सिर को फेंकने से पहले दो दिन तक बाथरूम में बंद रखा था और मौका देखकर लाश ठिकाने लगा दिया। जब शशिरेखा के घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तब जाकर सारा भेद खुला और आरोपी पकड़े गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।