बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद इस फिल्म में अभिनेत्री काजोल उनके साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। ये दोनों कलाकार इन दिनों फिल्म 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अजय देवगन और काजोल अपने बारे में कई खुलासे भी कर रहे हैं, लेकिन इस बार अजय देवगन ने फिल्म 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' के प्रमोशन में क्रिकेटर विराट कोहली की तारीफ की है।
विराट की इस अंदाज में अजय देवगन ने की तारीफ, कहा- 'कोहली भारतीय टीम के...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में अजय देवगन और काजोल फिल्म 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' का प्रमोशन करने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में पहुंचे। यहां इन दोनों कलाकारों ने काफी मस्ती की। इस दौरान अजय देवगन ने फिल्म और खेल के संबंध पर काफी बाते कीं। बातचीत के दौरान अजय देवगन ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। अभिनेता ने विराट को भारतीय क्रिकेट टीम के 'तानाजी' भी बताया।
अजय देवगन के विराट कोहली के लिए कहा, 'विराट कोहली भारतीय टीम के तानाजी हैं। वह आत्मविश्वासी, आक्रामक और किसी भी कीमत पर जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं।' इसके अलावा अजय देवगन ने भारतीय क्रिकेट को लेकर और भी बाते कीं। इससे पहलेे अजय देवगन और काजोल अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 में भी पहुंचे थे। यहां पहुंचकर इन दिनों ने सलमान खान के साथ काफी मस्ती की।
अजय देवगन और काजोल बिग बॉस 13 के वीकेंड का वार एपिसोड में पहुंचे। यहां पहुंचकर काजोल ने सलमान खान और अजय देवगन से कहा कि 'इस एपिसोड में मैं थोड़ा ट्विस्ट लेकर आई हूं क्योंकि इस बार टास्क मैं कराने वाली हूं तुम दोनों से।' इसके बाद एक लाई डिटेक्टर कुर्सी लाई गई जिस पर सलमान और अजय देवगन को बैठना था। काजोल की बात सुन सलमान कहते हैं कि 'हमें तो कोई प्रॉब्लम नहीं होगी क्योंकि हम सच के अलावा कुछ नहीं बोलते।'
काजोल कहती हैं कि 'दोनों इतने माहिर झूठे हो तो मुझे लगा कि तुम दोनों के लिए ये कुर्सी बिल्कुल ठीक है।' ये सब देखकर अजय देवगन कहते हैं कि 'इसकी जरूरत क्या थी दुनिया में वाइफ से बड़ी लाई डिटेक्टर कहां होती है।' आगे सलमान कहते हैं कि 'इसी वजह से तो मैं सिंगल हूं।' अजय देवगन उनसे कहते हैं कि 'बहुत लकी हो।' आपको बता दें कि फिल्म 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' में अजय देवगन और काजोल के अलावा अभिनेता सैैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
पढ़ें: निर्देशक को याद आया आमिर-शाहरुख का 'असहिष्णुता' बयान, जेएनयू पर प्रकाश का ट्वीट, पांच खबरें