{"_id":"5bb1e823867a557f6773517d","slug":"tanushree-dutta-feeling-not-well-take-a-break-to-interviews","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तबीयत खराब होने के बाद तनुश्री दत्ता ने मीडिया से बनाई दूरी, कुछ दिनों के लिए गईं छुट्टी पर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तबीयत खराब होने के बाद तनुश्री दत्ता ने मीडिया से बनाई दूरी, कुछ दिनों के लिए गईं छुट्टी पर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तनुश्री दत्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता पिछले काफी समय से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। बॉलीवुड में इन दिनों जहां कुछ लोग उन पर खुलकर बात कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन पर बात करने से बच रहे हैं। यौन शोषण के आरोपों के बाद नाना पाटेकर को मीडिया में बयान देना पड़ा, हालांकि उन्होंने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है। इस बारे में वो 7-8 अक्टूबर को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं। वहीं तनुश्री भी लगातार मीडिया में बयान दे रही हैं।
2 of 5
tanushree dutta
लगातार बोलने की वजह से तनुश्री की तबीयत खराब हो गई है। उन्होंने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि 'मेरे गले में सूजन आ गई है। जिससे आवाज धीमी पड़ गई। मैं पिछले कुछ दिनों से लगातार अपनी बात सामने रख रही हूं ।ऐसे में थकावट की वजह से भी मेरी तबीयत खराब हो गई है।'
3 of 5
tanushree dutta
तनुश्री दत्ता ने आगे कहा कि 'मैं पिछले 8 सालों से इन सब चीजों से दूर हूं और मुझे अकेले ही रहना पसंद है। मैं आध्यात्म के रास्ते पर थीं। ऐसे में मुझे नॉनस्टॉप मीडिया से बात करना पड़ रहा है। इसका असर मेरी तबीयत पर पड़ा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tanushree dutta
तनुश्री ने कहा कि 'मैं कुछ दिन आराम करना चाहती हूं जिससे अपनी सारी ताकत इकट्ठी कर सकूं। मैं फिर से जरूर आऊंगी और अपनी बात रखकर लड़ूंगी। यह एक युद्ध है जो अब मैंने खुद के लिए नहीं बल्कि दूसरे लोगों के लिए शुरू कर दी है। यही मेरा काम है।'
विज्ञापन
5 of 5
tanushree dutta
तनुश्री ने आरोप लगाया है कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के आइटम सॉन्ग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की थी। उन्होंने यहां तक कहा कि गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहे थे। नाना को जरूरत से ज्यादा करीबी होता देख तनुश्री डर गईं और वहां से भागकर वैनिटी वैन में चली गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।