तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है जिसके बाद से बॉलीवुड दो गुटो में बंटा हुआ नजर आ रहा है। तनुश्री के नाना पाटेकर पर लगाए गए आरोपों को अब 'बिग बॉस' से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा है कि हो सकता है तनुश्री जल्द ही बिग बॉस में नजर आएं। दरअसल, यह बातें इसलिए कहीं जा रही हैं क्योंकि 'बिग बॉस सीजन 12' शुरू होने से पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि तनुश्री अपनी बहन इशिता के साथ बतौर जोड़ीदार घर में हिस्सा लेंगी। अब इस मामले पर तनुश्री दत्ता ने चुप्पी तोड़ दी है।
'बिग बॉस 12' को लेकर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, नाना पाटेकर पर लगा चुकी हैं यौन शोषण का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुस्तान टाइम्स में छपे इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने की बात से इंकार कर दिया है। तनुश्री ने इंटरव्यू में कहा - 'क्या वाकई लोगों को लगता है कि यह सब मैंने बिग बॉस में जाने के लिए किया? मिस यूनिवर्स कॉन्टेंट में हिस्सा ले चुकी हूं, यहां तक कि बॉलीवुड में 16 से 18 फिल्मों में भी काम करने के बाद क्या मेरी जिंदगी की महत्वाकांक्षाएं यहीं तक सीमित रह गई हैं। क्या वाकई आप लोगों को यह लगता है कि मेरे और बॉलीवुड के लिए बिग बॉस से बड़ा कुछ और नहीं है।'
तनुश्री ने आगे कहा - 'अगर ऐसा है भी तो क्या मेरी पूरी कहानी और जो भी मैंने झेला वह सब खत्म हो जाएगा।' तनुश्री यही नहीं रुकी इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने उन लोगों की भी जमकर लताड़ लगाई है जो नाना पाटेकर के साथ काम कर चुके हैं या जो उनका साथ दे रहे हैं। हाल ही में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के ट्रेलर लॉन्च पर अमिताभ बच्चन से तनुश्री और नाना पाटेकर के मामले में राय मांगी गई। तब बिग बी ने ये कहते हुए बात टाल दी कि 'ना मैं नाना पाटेकर हूं और ना तनुश्री, तो मैं आपके सवाल का जवाब कैसे दे सकता हूं।' बिग बी की इस बात का जवाब अब तनुश्री ने दिया है।
तनुश्री ने कहा - 'बिग बी की बात सुनकर मुझे दुख पहुंचा है। इंडस्ट्री में ऐसे लोग हैं तो समाजिक मुद्दों पर फिल्में करते हैं । लेकिन जब किसी मुद्दे पर बात करनी होती है और गलत चीज के खिलाफ बोलने का मौका मिलता है तो वो ऐसा बयान देते हैं जिसका कोई मतलब नहीं निकलता।' आपको बता दें, तनुश्री के सपोर्ट में बॉलीवुड की कई दिग्गज स्टार्स सामने आए हैं। इस मुद्दे पर ट्विंकल खन्ना, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, ऋचा चड्ढा, परिणीति चोपड़ा और फरहान अख्तर जैसे सितारे तनु के समर्थन में उतरे हैं।
तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कराने का आरोप लगाया है। तनुश्री ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, 'राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता होने के नाते नाना के रुतबे की वजह से मेरी आवाज दबा दी गई।' इतना ही नहीं तनुश्री ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर भी आरोप लगाए हैं कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें सीन में तनुश्री की जरूरत नहीं भी थी, तब भी उनसे कहा गया कि कपड़े उतारो और नाचो लेकिन फिल्म के कलाकारों इरफान खान और सुनील शेट्टी ने इस पर आपत्ति जताई थी और विवेक को ऐसा करने से रोक दिया था।