फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए लोग, बढ़े वजन के कारण जमकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस

Mon, 29 Aug 2022 08:38 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 29 Aug 2022 08:38 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के साथ इंटीमेट सीन देकर सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता इन दिनों बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुई हैं। हालांकि, वह लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं।

विज्ञापन
Tanushree Dutta  transformation video went viral on internet actress got trolled due to the increased weight
तनुश्री दत्ता - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के साथ इंटीमेट सीन देकर सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता इन दिनों बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुई हैं। हालांकि, वह लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। मीटू मूवमेंट के बाद से ही चर्चा में रहने वाली तनुश्री आए दिन बॉलीवुड और इनके कलाकार पर निशाना साधती रहती हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन लुक देख हर कोई हैरान है। इतना ही नहीं उनका यह लुक देख उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। 

Tanushree Dutta  transformation video went viral on internet actress got trolled due to the increased weight
तनुश्री दत्ता - फोटो : Social media

लाइमलाइट से दूर तनुश्री लंबे समय बाद हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट हुईं। इस इवेंट से एक्ट्रेस के कई वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं। लंबे समय बाद उन्हें जहां कुछ लोग खुशी जाहिर कर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, इन वीडियोज और फोटोज में एक्ट्रेस का वजन पहले से काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में बढ़े हुए वजन की वजह से उन्हें एज शेमिंग का शिकार होना पड़ा। 

Tanushree Dutta  transformation video went viral on internet actress got trolled due to the increased weight
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने कमेंट करते हुे लिखा, 'क्या थे और क्या हो गए'। वहीं दूसरे ने यूजर ने कमेंट किया, फैट बढ़ गया आपका। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए पूछा कि आप इतनी शांत क्यों हैं? वहीं एक ने उन्हें सलाह दे डाली कि अब आपको वजन कम करने की जरूरत है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी थे, जो उन्हें देख अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने खुशई जाहिर करते हुए लिखा, 'आप अब भी उतने ही सुंदर हो'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanushree Dutta  transformation video went viral on internet actress got trolled due to the increased weight
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आईं इन तस्वीरों और वीडियोज में एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की शिमर साड़ी पहनी नजर आईं। अपने इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। तनुश्री ने साल 2018 में भारत में मीटू की शुरुआत करते हुए नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। नाना पाटेकर पर लगे इस आरोप के बाद से ही बॉलीवुड में हंगामा मच गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो तनुश्री आखिरी बार फिल्म अपार्टमेंट में दिखाई दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed