{"_id":"5bb1f574867a557f6f60daf2","slug":"tanushree-dutta-unknown-facts-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'आशिक...' में इमरान हाशमी के साथ बोल्ड सीन देने का था तनुश्री को अफसोस, जानिए और भी कई दिलचस्प बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'आशिक...' में इमरान हाशमी के साथ बोल्ड सीन देने का था तनुश्री को अफसोस, जानिए और भी कई दिलचस्प बातें
Mon, 01 Oct 2018 04:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 01 Oct 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
tanushree
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से मशहूर हुई तनुश्री दत्ता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर चर्चा में हैं। तनुश्री का जन्म 19 मार्च 1984 को झारखंड के जमशेदपुर में एक बंगाली परिवार में हुआ था। उन्होंने वहीं से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन करने के दौरान ही वह मॉडलिंग करने लगीं और पढ़ाई बीच में छोड़ दी। आइए जानते हैं तनुश्री के बारे में कुछ रोचक बातें।
2 of 6
tanushree dutta
तनुश्री ने साल 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद साल 2005 में उन्होंने फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में अपने अभिनय और हॉट अवतार से बॉलीवुड में एक नए ट्रेंड की शुरूआत की। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया. इसके बाद ये अभिनेत्री फिल्म चॉकलेट (2005), रकीब (2007), ढोल (2007), रिस्क (2007), गुड ब्वॉय बैड ब्वॉय (2007) जैसी फिल्मों में नज़र आईं।
3 of 6
tanushree dutta
- फोटो : tanushree dutta
आखिरी बार तनुश्री 2010 में आई फिल्म 'अपार्टमेंट' में नजर आई थीं। फिल्मों में नजर न आने की वजह से तनुश्री सोशल सर्किट से भी गायब हो गईं। 2012 में वह एक इवेंट में नजर आईं तो सब उनका रूप देखकर चौंक गए। एक जमाने में बेहद हॉट अवतार में दिखने वाली तनुश्री बॉब कट बाल और साड़ी पहने नजर आईं तो उन्हें देख लोग पहचान ही नहीं पाए कि यह वही तनुश्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
tanushree
तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर पर गलत तरह से छूने का आरोप लगाया था। तनुश्री ने इस मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में भी की थी। इस घटना के बाद उनके करियर में कई सारे बदलाव आए। घटना 26 मार्च 2008 की है। तनुश्री को फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के लिए एक आइटम सॉन्ग शूट करना था जिसकी शूटिंग मुंबई के फिल्मिस्थान स्टूडियो में चल रही थी।
विज्ञापन
5 of 6
nana, tanushree
फिल्म के एक्टर नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था यह आरोप तनुश्री ने लगाया था। जिसके चलते उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था। तनु का आरोप था कि फिल्म से जुड़े लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की उनकी गाड़ियों के साथ में तोड़फोड़ की थी। अब एक बार फिर 10 साल बाद में मुद्दा गरमा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।