{"_id":"5d1957248ebc3e3cca07b075","slug":"tara-sutariya-rejects-kabir-singh-and-choosed-student-of-the-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तारा सुतारिया ने कर दिया था कबीर सिंह को 'रिजेक्ट', फिल्म के हिट होते ही आया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तारा सुतारिया ने कर दिया था कबीर सिंह को 'रिजेक्ट', फिल्म के हिट होते ही आया ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 01 Jul 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tara Sutaria
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर ऊंची उड़ान भर रही है। पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद अब भी ये फिल्म अब भी बढ़िया कमाई कर रही है। शुक्रवार को रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 का कोई भी असर कबीर सिंह की कमाई पर नहीं हुआ और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 बनी हुई है। लेकिन इस बीच 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने एक बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
Tara Sutaria
- फोटो : Social Media
तारा सुतारिया ने बताया कि कियारा आडवाणी से पहले इस फिल्म का ऑफर उन्हें मिला था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के अनुसार तारा सुतारिया ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि 'कबीर सिंह' के लिए सबसे पहले लीड एक्ट्रेस के लिए उन्हें ऑफर मिला था।
रिपोर्ट के मुताबिक तारा सुतारियों को उस वक्त एक साथ दो फिल्मों का ऑफर मिला था, जिसमें 'कबीर सिंह' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' शामिल हैं। उस वक्त ऐसी खबर थी कि ये दोनों फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती है। इसलिए तारा ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tara Sutaria
- फोटो : Instagram
'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो चुकी है। इस पर तारा सुतारिया ने कहा, 'कबीर सिंह' साउथ की एक सुपरहिट फिल्म का आधिकारिक रीमेक थी, इसका हिट होना लाजमी थी।'
विज्ञापन
5 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
कबीर सिंह ने रविवार तक 175 करोड़ की कमाई कर ली। भारत की 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह साल 2019 की अभी तक की बेस्ट ट्रेंडिंग फिल्म बन गई है। यह इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।