फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teachers day 2021: शिक्षक दिवस के दिन जरूर देखें टीचर और छात्र के रिश्ते को दर्शाती यह बॉलीवुड फिल्में

Sun, 05 Sep 2021 01:22 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 05 Sep 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Teachers day 2021: On the day of Teacher's Day definitely watch these Bollywood movies depicting the relationship of teacher and student
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में बीते कई सालों से अलग- अलग विषयों पर फिल्में बनाई जा रही हैं। फिल्में मनोरंजन के साथ ही कई गंभीर मुद्दों पर लोगों को जागरुक करने और कोई खास संदेश देने का भी एक अच्छा माध्यम हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड में शिक्षक की महत्वता और शिक्षकों का छात्रों के साथ संबंध बताती कई फिल्में बनाई गई हैं। शिक्षकों का नाम सुनते ही सभी के जहन में स्कूल और कॉलेज की यादें ताजा हो जाती हैं। आज शिक्षक दिवस के मौके पर जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जो एक छात्र और शिक्षक के संबंधों को बयां करती हैं।

परिचय 1972

अभिनेता जितेंद्र और जया बच्चन की 70 के दशक में आई फिल्म ‘परिचय’ शिक्षक और छात्र का संबंध दर्शाती एक बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म की खास बात यह है इसमें छात्रों और उनके अभिभावकों दोनों के साथ एक शिक्षक के रिश्ते को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म में रवि यानी जितेंद्र पांच बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा उठाते हैं। इन बच्चों में सबसे बड़ी बहन रमा अपने छोटे भाई-बहनों के साथ खूब शरारत करती है। लेकिन, रवि ना सिर्फ उन्हें पढ़ाते हैं, बल्कि उनके आपसी मतभेद भी सुलझाते हैं।

Teachers day 2021: On the day of Teacher's Day definitely watch these Bollywood movies depicting the relationship of teacher and student
इकबाल, 2005 - फोटो : सोशल मीडिया

इकबाल, 2005

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म इकबाल ने एक शिक्षक और छात्र के रिश्ते को नई परिभाषा प्रदान की। नागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े इकबाल की भूमिका में नजर आए, वहीं नसीरूद्दीन शाह ने नशे में धुत्त एक कोच का किरदार निभाया। फिल्म में इकबाल क्रिकेटर बनने की ख्वाहिश लिए अपने लिए एक ऐसे कोच की तलाश करता है, जो उसे उसके मुकाम तक पहुंचा सके। नसीरुद्दीन शाह इकबाल को पूरी मेहनत से प्रशिक्षित करते हैं और बताते हैं कि जीवन में कुछ भी हासिल करना नामुमकिन नहीं है।

Teachers day 2021: On the day of Teacher's Day definitely watch these Bollywood movies depicting the relationship of teacher and student
ब्लैक, 2005 - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लैक, 2005

संजय लीला भंसाली की साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्लैक’ सिनेमा जगत में मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी मुख्य किरदार में नजर आए। फिल्म में छात्र और शिक्षक के संवेदनशील रिश्ते को दर्शाया गया है। फिल्म इस बात को साबित करती है कि एक शिक्षक के लिए अपने छात्र की सफलता ही सबकुछ होती है। वहीं, फिल्म की एंडिंग आपको भावुक भी कर देगी। अगर आपका भी अपने शिक्षक के साथ कोई भावुक रिश्ता है तो इस शिक्षक दिवस आपके लिए यह फिल्म एक अच्छा विकल्प होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teachers day 2021: On the day of Teacher's Day definitely watch these Bollywood movies depicting the relationship of teacher and student
तारे जमीन पर, 2009 - फोटो : सोशल मीडिया

तारे जमीन पर, 2009

साल 2009 में रिलीज हुई आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ में एक छात्र के जीवन में शिक्षक के महत्त्व को बेहतरीन ढंग से परदे पर उतारा है। यह फिल्म एक ऐसे बच्चे की कहानी है, जो डिस्लेक्सिया का शिकार है। फिल्म में जहां उसके माता-पिता उसे समझने के बजाए उस पर पढ़ाई को लेकर दबाव डालते हैं। वहीं, बच्चे की परेशानी को समझते हुए आर्ट टीचर रामशंकर निकुंभ यानी आमिर ईशान को पढ़ाने की जिम्मेदारी लेते हैं। यह फिल्म साबित करती है कि माता- पिता के बाद एक शिक्षक ही बच्चों को अच्छी तरह समझता है।

विज्ञापन
Teachers day 2021: On the day of Teacher's Day definitely watch these Bollywood movies depicting the relationship of teacher and student
थ्री इडियट्स, 2009 - फोटो : सोशल मीडिया

थ्री इडियट्स, 2009

आमिर खान की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म थ्री इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में स्टूडेंट्स का कॉलेज में अपने शिक्षक के साथ संबंध दर्शाया गया है। फिल्म में टीचर और स्टूडेंट के रिश्तों के सभी उतार- चढ़ाव दिखाए गए हैं। फिल्म के अंत में आप देखेंगे कि किस तरह एक छात्र अपनी प्रतिभा को अपने शिक्षक के सामने साबित करते हुए उसका विश्वास जीतता है। भावुकता से भरी इस फिल्म की कहानी तीन दोस्तों पर आधारित है। फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन मुख्य भूमिका में नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed