बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री कंगना रनौत की आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान है। अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में कंगना ने एक्टिंग में उनके करियर को लेकर परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में बात की। कंगना ने बताया कि उनके पिता फिल्मों में उनके काम करने की योजना के पक्ष में बिल्कुल नहीं थे। मनोज मुंतशिर के साथ अपनी बातचीत कंगना ने बताया जब उन्होंने अपने पिता से कहा कि वे फिल्मों में काम करना चाहती है, तो उन्होंने गोली मारने की बात कही थी।
Kangana Ranaut: 'मैं इसे गोली मार दूंगा', अभिनय में दिलचस्पी पर पिता का था जवाब, कंगना रणौत ने किया खुलासा
कंगना ने आगे बताया, 'जब मैंने अपनी पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में करियर बनाने के लिए दिल्ली जाने का सोचा तो मेरे पिता ने मेरा सपोर्ट नहीं किया। वे चाहते थे कि मैं उच्च शिक्षा हासिल करूं और उन्होंने मुझे चंडीगढ़ भेज दिया, लेकिन मैंने तय कर लिया था कि यह सब छोड़ दूंगी। उन्होंने हमें बड़े सपने देखना सिखाया, लेकिन यह एक अलग बात है कि जब मेरे सपने बहुत बड़े हो गए तो वे उन्हीं के लिए सबसे बड़ी समस्या थी'।
तेजस अभिनेत्री ने आगे कहा, 'जब मैंने अपने पिता से कहा कि मैं पढ़ाई नहीं कुछ अलग करना चाहती हूं, शायद थिएटर.. तो उन्होंने सिर्फ एक ही बात कही। मैं समाज में रहने वाला एक सामान्य व्यक्ति हूं, अगर तुम्हें ऐसा करना है तो हमें त्यागना पड़ेगा। मैं जो कुछ भी जानता हूं, उससे मैं तुम्हें रास्ता दिखा सकता हूं, क्योंकि तुम मेरी बेटी हो और मैं तुम्हारा अभिभावक, लेकिन अगर तुम पढ़ाई छोड़कर बॉम्बे और दिल्ली में थिएटर करना चाहती हो, तो यह हमसे परे है'।
Shruti Santanu Situationship: श्रुति व शादी पर पहली बार बोले शांतनु हजारिका, बोले, स्क्रीन के पीछे छिपे लोग..
कंगना ने आगे कहा, 'मेरे मन बनाने के बाद मेरे पिता ने कहा कि अब वे मेरी किसी भी चीज के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे और मेरे अभिभावक नहीं बनेंगे। अगर तुम्हें ये करना है तो तुम खुद ही करो। हालांकि साक्षात्कार में कंगना ने अपने पिता को असली हीरो भी बताया और कहा, 'उन्होंने दुनिया की सच्चाई के बारे में सिखाया। अगर मैंने अपने जीवन पर नियंत्रण नहीं किया होता तो मैं यहां तक नहीं पहुंच पाती'।
Javed Akhtar: 'कार्रवाई में देरी करने की रणनीति है', जावेद अख्तर ने मानहानि केस में फिर साधा कंगना पर निशाना
कंगना ने उस वाक्ये का भी जिक्र किया जब उन्होंने अपने पिता से एक्टिंग में करियर बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा, 'मेरी राइफल लाओ, मैं इसे गोली मार दूंगा'। अभिनेत्री ने आगे कहा, 'हालांकि, मेरी सफलता ने मेरे पिता को भ्रमित कर दिया क्योंकि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। वह उम्मीद कर रहे थे कि मेरा तरीका काम नहीं करेगा, ऐसे में जब मैं सफल हो गई, राष्ट्रीय पुरस्कार और सब कुछ जीत लिया तो इससे उन्हें झटका लगा और अब उन्हें मुझ पर गर्व है।
Hrithik Roshan Birthday: 10 साथियों ने गिनाए ऋतिक की कुंडली के 10 सितारे, डुग्गू की शानदार कामयाबी के 10 राज
