फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shweta Tiwari News: श्वेता तिवारी हुईं कोरोना पॉजिटिव, एक अक्तूबर तक रहेंगी होम क्वारंटीन

Thu, 24 Sep 2020 10:26 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 24 Sep 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari Corona Positive News in Hindi: Television Actress Shweta Tiwari Tested Covid 19 Positive As per Reports
श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

Shweta Tiwari: देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। यही वजह है कि मायानगरी मुंबई में बॉलीवुड और टेलीविजन सेलेब्स भी इस वायरस से अछूते नहीं रहे हैं। एक के बाद एक कई ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं जिसमें बॉलीवुड या टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। अब हाल ही में खबर है कि टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं।

Shweta Tiwari Corona Positive News in Hindi: Television Actress Shweta Tiwari Tested Covid 19 Positive As per Reports
साथी कलाकार के साथ श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram

मार्च में लगे लॉकडाउन के बाद से करीब 4-5 महीने फिल्मों, धारावाहिकों और एडवरटाइजमेंट की शूटिंग बंद पड़ी थी। जिससे कई लोगों को तकलीफों का सामना भी करना पड़ रहा था। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए अब कुछ दिनों पहले से ही फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग एक बार फिर से शुरू कर दी गई है। लेकिन इसका विपरीत असर भी देखा जा रहा है। सितारे अब कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं।

Shweta Tiwari Corona Positive News in Hindi: Television Actress Shweta Tiwari Tested Covid 19 Positive As per Reports
श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'मेरे डैड की दुल्हन' फेम अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। खबरों के मुताबिक कुछ दिनों से श्वेता की तबीयत ठीक नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने कोविड-19 का टेस्ट कराया था। इसके बाद से ही श्वेता की कोई खबर नहीं है। वहीं अब श्वेता ने खुद इस बारे में बता दिया है कि वो कोविड- 19 पॉजिटिव हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि वो 1 अक्तूबर तक घर पर ही क्वारंटीन रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tiwari Corona Positive News in Hindi: Television Actress Shweta Tiwari Tested Covid 19 Positive As per Reports
श्वेता तिवारी, वरुण बडोला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्वेता तिवारी टेलीविजन की सबसे प्रचलित अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस समय श्वेता को 'मेरे डैड की दुल्हन' धारावाहिक में देखा जा रहा है। श्वेता 90 के दशक में आने वाले धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का किरदार निभाकर फेमस हुई थीं। इसके अलावा श्वेता कई भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। श्वेता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं।

विज्ञापन
Shweta Tiwari Corona Positive News in Hindi: Television Actress Shweta Tiwari Tested Covid 19 Positive As per Reports
हिमानी शिवपुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनो में टेलीविजन और बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें पार्थ समथान, हिमानी शिवपुरी, श्रेणु पारिख, सारा खान, राजेश खट्टर, राजेश्वरी सचदेव और सचिन त्यागी सहित कई अन्य के नाम शामिल हैं।

पढ़ें: 'ब्लैक विडो' की रिलीज डेट फिर आगे खिसकी, 2021 में इस महीने होगी रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed