फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' की वो पागल भिखारी याद है आपको, देखिए असल जिंदगी में कैसी दिखती हैं

Sat, 15 Aug 2020 06:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 15 Aug 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Tere Naam Film Beggar Girl Radhika Looks gorgeous In Real
राधिका चौधरी - फोटो : ट्विटर

सलमान खान की फिल्म तेरे नाम को रिलीज हुए आज 17 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम किए थे। साथ ही सलमान के करियर को ऊंचाई भी दी थी। फिल्म 'तेरे नाम' में जुनूनी प्रेमी की भूमिका निभाने वाले राधे के चेहरे पर गिरते बाल आज भी लोगों का दिल जीत लेते हैं। यह तमिल भाषा में बनी फिल्म सेतु (1999) का रीमेक थी। इस फिल्म में कई स्टार्स ने काम किया था लेकिन एक किरदार था भिखारिन का।

Tere Naam Film Beggar Girl Radhika Looks gorgeous In Real
राधिका - फोटो : Twitter

फिल्म में भिखारिन बनी वो लड़की असल में जानी- मानी एक्ट्रेस राधिका चौधरी हैं। राधिका ने हिंदी के साथ- साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है। 'तेरे नाम' में भले ही राधिका फटे पुराने कपड़ों में दिखाई दीं हों लेकिन असल में वह बेहद खूबसूरत हैं।

Tere Naam Film Beggar Girl Radhika Looks gorgeous In Real
तेरे नाम - फोटो : Twitter

फिल्म तेरे नाम में पागल भिखारिन के रोल में नजर आईं राधिका चौधरी ने अपनी एक्टिंग से सभी को इमोशनल कर दिया था। पागलखाने जाते सलमान को रोकने के लिए पीछे भागती भिखारिन का वो इमोशनल सीन आज भी फैंस को रुला देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tere Naam Film Beggar Girl Radhika Looks gorgeous In Real
राधिका - फोटो : Twitter

1999 में तेलुगू फिल्म से राधिका ने अपने करियर की शुरुआत की थी। राधिका की पहली बॉलीवुड फिल्म करीना कपूर और फरदीन खान स्टारर 'खुशी' थी। इसके बाद राधिका ने एक दो फिल्में की और अचानक एक्टिंग को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
Tere Naam Film Beggar Girl Radhika Looks gorgeous In Real
राधिका - फोटो : Twitter

इसके बाद राधिका ने निर्देशन में हाथ आजमाया। 2010 में उन्होंने लास वेगस फिल्म फेस्टिवल में अपनी शॉर्ट फिल्म 'ऑरेंज ब्लॉसम' के लिए सिल्वर ऐस अवॉर्ड जीता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed