फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4.5 करोड़ के फ्लैट की EMI पर विवाद के बीच सुशांत की बहन ने किया अंकिता का सपोर्ट, कहा-' मुझे तुम पर गर्व है'

Sat, 15 Aug 2020 05:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 15 Aug 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister Supports Ankita Lokhande on 4.5 Crore flat EMI
अंकिता, सुशांत की बहन - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में शुक्रवार को ईडी ने बताया कि सुशांत अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के फ्लैट की किश्त भर रहे थे। हालांकि सुशांत के परिवार के साथ अंकिता के रिश्ते काफी अच्छे हैं लेकिन बावजूद इसके इस खबर के सामने आते ही अंकिता पर सवाल उठने लगे। इसके बाद अंकिता ने सोशल मीडिया पर कुछ सबूत पेश किए। 

Sushant Singh Rajput Sister Supports Ankita Lokhande on 4.5 Crore flat EMI
अंकिता और सुशांत - फोटो : इंस्टाग्राम

अंकिता ने अपनी बैंक स्टेटमेंट की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यहां मैं सभी अटकलों को विराम देती हूं। ये मेरे फ्लैट का रजिस्ट्रेशन है और 1 जनवरी 2019 से 1 मार्च 2020 तक का मेरे बैंक अकाउंट्स की पूरी डिटेल्स। मेरे बैंक अकाउंट से हर महीने फ्लैट की ईएमआई कट जाती है। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती'।

Sushant Singh Rajput Sister Supports Ankita Lokhande on 4.5 Crore flat EMI
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद अंकिता के पोस्ट पर ढेर सारे फैंस ने कमेंट कर कहा कि उन्हें इस तरह सबूत देने की जरूरत नहीं है। हम लोगों को आप पर पूरा भरोसा है। इन सभी कमेंट्स के बीच एक कमेंट बेहद खास था। ये कमेंट था सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का। सुशांत की बहन ने अंकिता के पोस्ट पर लिखा, 'तुम एक स्वतंत्र लड़की हो, मुझे तुम पर गर्व है। ' श्वेता के अलावा कई और सेलेब्स ने अंकिता की इस पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister Supports Ankita Lokhande on 4.5 Crore flat EMI
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

ईडी के सूत्रों से जानकारी मिली थी कि सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के फ्लैट की ईएमआई कटती थी। ये फ्लैट सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर बुक है। मलाड स्थित अंकिता के इस फ्लैट की कीमत 4.5 करोड़ रुपये है। सुशांत और अंकिता लगभग छह साल तक एक दूसरे के साथ थे। दोनों इसी घर में लिव इन रिलेशनशिप में भी रहते थे।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sister Supports Ankita Lokhande on 4.5 Crore flat EMI
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन अंकिता ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सोशल मीडिया पर फ्लैट के कागजात और अपने अकाउंट से हर महीने कटने वाली उसकी किश्त का ब्यौरा दिया ही साझा कर है। अंकिता के मुताबिक इस फ्लैट की किश्त वो खुद भर रही हैं। और इस फ्लैट की कीमत 1.35 करोड़ रुपये है। बता दें 14 जून को सुशांत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed