दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्मत्या मामले में इस समय संशय की स्थिति बनी हुई है। घटनाक्रम मुंबई का है इसलिए इसकी शुरुआती जांच मुंबई पुलिस द्वारा ही हुई थी। लेकिन मुंबई पुलिस की जांच पर सुशांत के परिवार को भरोसा नहीं था। जिसके चलते उनके निधन के करीब 40 दिन बाद परिवार ने बिहार पुलिस के पास ये मामला दर्ज करवाया है। मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच में ही मामले को आत्महत्या करार दिया था। लेकिन परिवार ये मानने को ही तैयार नहीं है।
सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर वकील विकास सिंह ने उठाए सवाल, कहा- 'नहीं पता चलेगा लटकाया गया या लटककर मरे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत के परिवार ही नहीं बल्कि उनके करीबी दोस्त और फैंस भी ये मानने को ही तैयार नहीं हैं कि सुशांत ने आत्महत्या की है। सभी का मानना है कि सुशांत का मर्डर हुआ है। जिसके लिए जांच सीबीआई से होनी चाहिए। सुशांत मामले की सीबीआई जांच के लिए फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सभी को फैसले का इंतजार है। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने भी मामले को लेकर मुंबई पुलिस और अस्पताल पर शक जाहिर किया है।
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि, 'सुशांत सिंह राजपूत की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुझे देखने को मिली है उसमें टाइम ऑफ डेथ नहीं है। टाइम ऑफ डेथ बहुत महत्वपूर्ण है, इसी से स्पष्ट हो सकता है कि उन्हें मार के लटकाया गया या लटककर मरे।'
सुशांत सिंह राजपूत की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुझे देखने को मिली है उसमें टाइम ऑफ डेथ नहीं है। टाइम ऑफ डेथ बहुत महत्वपूर्ण है, इसी से स्पष्ट हो सकता है कि उन्हें मार के लटकाया गया या लटककर मरे :विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील #SushantSinghRajputCase pic.twitter.com/TK2DFR9Zkg
उन्होंने आगे कहा, 'मुंबई पुलिस को और कूपर हॉस्पिटल को इन सवालों का जवाब देना होगा। जब तक CBI इस मामले में नहीं जाएगी। मुझे नहीं लगता कि हम सच्चाई के आस-पास पहुंच पाएंगे।' वहीं इससे पहले विकास सिंह ने सुशांत के फ्लैटमेट और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी पर भी कई आरोप लगाए थे और साथ ही उन्हें शातिर अपराधी तक कह दिया था।
मुंबई पुलिस को और कूपर हॉस्पिटल को इन सवालों का जवाब देना होगा। जब तक CBI इस मामले में नहीं जाएगी। मुझे नहीं लगता कि हम सच्चाई के आस-पास पहुंच पाएंगे : विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील #SushantSinghRajputCase https://t.co/JrTIwVaumi
विकास सिंह ने कहा था कि, 'सिद्धार्थ पिठानी की भूमिका बेहद संदिग्ध है। वह बहुत शातिर अपराधी है। उसने जो किया, जब तक परिवार ने एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई थी, तब तक वह नियमित रूप से बातचीत कर रहा था और उनकी मदद भी कर रहा था। लेकिन, जैसे ही एफआईआर दर्ज हुई, उसने रिया चक्रवर्ती की मदद करना शुरू कर दिया।'
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को भूल नहीं पा रहे अनुपम खेर, कहा- 'किसी का सपना बीच में ही कुचल देने...'