{"_id":"5f37af3a504ff803e604c1c0","slug":"sushant-singh-rajput-case-anupam-kher-opens-up-about-death-and-mental-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत को भूल नहीं पा रहे अनुपम खेर, कहा- 'किसी का सपना बीच में ही कुचल देने...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत को भूल नहीं पा रहे अनुपम खेर, कहा- 'किसी का सपना बीच में ही कुचल देने...'
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 15 Aug 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर सुशांत की बहनें और उनके फैंस न्याय के लिए मुहिम छेड़े हुए हैं। मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जांच में जुटे हैं। इस बीच अभिनेता अनुपम खेर ने सुशांत के निधन को एक सपने का खत्म होना बताया।
2 of 5
अनुपम खेर , सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कहा कि 'सुशांत, किसी का सपना बीच में कुचल जाने की निशानी है। यही इस पूरी कहानी का अन्याय है। यही इस पूरी कहानी की उदासी है। आज मैंने उनके तीन चार वीडियोज देखे जो मीडिया में आए। एक वीडियो में वो भजन गा रहे हैं। एक में वो अपनी बहन के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। एक में वो ड्राइव कर रहे हैं। मेरा दिल उन्हें महसूस करता है।'
3 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के निधन बाद उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। इस पर अनुपम खेर ने कहा कि 'हम उस दौर में नहीं हैं जहां पता ना लगाया जा सके कि उसे क्या हुआ था। डिप्रेशन के बारे में ये पूरी थ्योरी बकवास है क्योंकि इसका कोई सबूत नहीं है। मैं कोई गणित नहीं लगा रहा कि ऐसा हुआ होगा, ऐसा नहीं हुआ होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अनुपम खेर ने एक वीडियो साझा कर इंडस्ट्री के बाहर से आने वाले लोगों को सलाह भी दी थी। उन्होंने कहा था कि जो भी अभिनेता छोटे शहरों से अपने सपनों को पूरा करने के लिए आ रहे हैं वो कड़ी मेहनत करें और हार ना मानें। उन्हें भी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। अनुपम ने कहा, 'मैं भी जब इंडस्ट्री में आया था तो मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था। सिर पर बाल नहीं है, केकड़े जैसा पतला है। हिंदी मीडियम से पढ़ा है। 1981 में ये बातें सही भी थीं। आपके हौसलों को कम करने वाले, आपको नीचा दिखाने वाले हमेशा मिलेंगे, लेकिन हारना नहीं है। अपने सपनों को छोड़ना नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : एएनआई
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और अनुपम खेर ने फिल्म 'एमएस धोनी' में साथ में काम किया था। फिल्म में अनुपम खेर, सुशांत के पिता के रोल में थे। अनुपम ने बताया था कि ऑफ स्क्रीन भी उनका रिश्ता बाप बेटे जैसा ही था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।