कुछ वर्ष पहले रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के सेट से एक्ट्रेस नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसे देखने के बाद लोगों ने दावा किया था कि टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही को गलत तरीके से छुआ है। इस बात पर काफी हंगामा हुआ था। अब उस वीडियो को लेकर टेरेंस लुईस ने अब चुप्पी तोड़ी है और खुद पर लगे इस आरोप पर प्रतिक्रिया दी है। टेरेंस ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है।
Terence Lewis: क्या नोरा फतेही को टेरेंस लुईस ने वाकई गलत तरीके से छुआ? कोरियोग्राफर ने तोड़ी चुप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेरेंस लुईस ने मनीष पॉल के पॉडकास्ट पर खुद पर लगे आरोपों को गलत बताते हुई सफाई दी है। उन्होंने कहा, 'वह एक बहुत साधारण परिस्थिति थी। शो में शत्रुघन सिन्हा और उनकी वाइफ आए थे। गीता कपूर को लगा कि हमें उनका स्वागत शानदार तरीके से करना चाहिए। उस हफ्ते शो की जज मलाइका अरोड़ा को कोविड हो गया था। ऐसे में मलाइका की जगह नोरा फतेही शो में आई थीं।
Ram Charan: राम चरण ने जूनियर एनटीआर और राजामौली के साथ जापान से शेयर कीं तस्वीरें, लिखा खास नोट
टेरेंस ने आगे कहा, 'गीता की बात पर मैंने भी कहा ठीक है हम फुल नमस्कार के साथ उन दोनों का स्वागत करेंगे। हमने पूरे सम्मान के साथ शत्रुघन सिन्हा और उनकी पत्नी को नमस्कार किया, लेकिन गीता को लगा कि उतना काफी नहीं है, हमें कुछ और करना चाहिए। तो हमनें गीता की बात सुनी। मुझे याद भी नहीं है कि मेरा हाथ नोरा से टच हुआ भी था या नहीं। मुझे पता भी नहीं है कि सच में हाथ टच हुआ भी था या नहीं।' टेरेंस ने आगे कहा, 'मैं किसी को गलत तरीके से क्यों छूना चाहूंगा, जब मेरे आस-पास कैमरा लगे हुए हैं। यह बहुत तुच्छ बात है। आप ऐसा नहीं कर सकते हैं।'
Sara Ali Khan: विक्की कौशल की फिल्म से सारा की छुट्टी, इस दक्षिण अभिनेत्री ने ली एक्ट्रेस की जगह
आपको बता दें कि इस वीडियो को लेकर टेरेंस को काफी ट्रोल किया गया था। टेरेंस का कहना है, 'मुझे गालियां दी गईं मैसेजे में। टेरेंस ने आगे ये भी कहा, 'मैं नोरा के साथ शो में पहले भी क्लोजली डांस कर चुका था और जब आप किसी परफॉर्मेंस के बीच में होते हो, तो आप उस जोन में जाकर सोचते भी नहीं हो।' बता दें कि टेरेंस लुईस का जब नोरा फतेही के साथ वीडियो वायरल हुआ था, तब भी उन्होंने खुद को बेकसूर बताया था। टेरेंस का कहना था कि वीडियो के साथ छेड़खानी की गई है। अब एक बार फिर टेरेंस ने साफ कर दिया है कि उन्होंने नोरा फतेही को गलत तरीके से नहीं छुआ था।
Black Panther 2 Song: ब्लैक पैंथर से साथ सिंगर रिहाना की भी हुई वापसी, इस दिन रिलीज होगा गाना