फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी सिनेमा को बड़े परदे पर धमाके का इंतजार, साउथ में शुरू हो गया इस मेगाबजट फिल्म का काउंटडाउन

Thu, 31 Dec 2020 02:01 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 31 Dec 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Thalapathy Vijay and Vijay Sethupathi Film Master To Release on 13 January Dhanush Share A Post
धनुष, थालापति विजय - फोटो : Twitter

सिनेमाघरों में लोगों का जाना शुरू हो चुका है। ‘टेनेट’ और ‘वंडर वूमन 84’ जैसी फिल्मों ने ये साबित कर दिया है कि फिल्म दमदार हो, बड़े परदे पर ही देखने लायक हो और दर्शकों की फिल्म में पहले से दिलचस्पी हो तो सिनेमा फिर कामयाब हो जाएगा। हिंदी सिनेमा में किसी बड़ी फिल्म के सिनेमाघरों तक आने का एलान तो अभी नहीं हुआ है लेकिन दक्षिण में ऐसा पहला बड़ा धमाका 13 जनवरी को होने जा रहा है। थलपति विजय की फिल्म ‘मास्टर’ को लेकर दर्शकों के साथ साथ वहां के सितारे भी उत्साहित हैं। चर्चित अभिनेता धनुष ने भी लोगों से अपील की है कि वे इस फिल्म को सिनेमाघरों में ही जाकर देखें।

Thalapathy Vijay and Vijay Sethupathi Film Master To Release on 13 January Dhanush Share A Post
अतरंगी रे - फोटो : फाइल फोटो

आनंद एल राय के निर्दशन में बन रही फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग खत्म करके तमिल फिल्मों के सुपरस्टार धनुष थोड़े आशावादी भी हो रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दक्षिण भरतीय फिल्मों के बड़े अभिनेता थलपति विजय की आने वाली फिल्म 'मास्टर' के लिए एक पोस्ट साझा की है। फिल्म 'मास्टर' का निर्देशन लोकेश कनागराज ने किया है और इसमें विजय के अलावा विजय सेतुपति और मालविका मोहनन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Thalapathy Vijay and Vijay Sethupathi Film Master To Release on 13 January Dhanush Share A Post
धनुष - फोटो : ट्विटर

धनुष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'विजय सर की फिल्म 'मास्टर' 13 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। सिनेप्रेमियों के लिए यह एक बहुत अच्छी खबर है और मुझे आशा है कि इस फिल्म को लोग अपने दोस्तों और अपने परिवार के साथ देखने जाएंगे। इससे सिनेमा की संस्कृति एक बार फिर से लौटेगी। एक बात तो तय है कि सिनेमाघरों के अनुभव जैसा और कुछ नहीं है। कृपया सभी लोग अपनी स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखें और फिल्म को सिनेमाघरों में ही जाकर देखें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Thalapathy Vijay and Vijay Sethupathi Film Master To Release on 13 January Dhanush Share A Post
साउथ के सुपरस्टार विजय - फोटो : instagram/official_actor_vijay

फिल्म 'मास्टर' को देखने के लिए लोगों से सिनेमाघरों तक पहुंचने की अपील धनुष इसलिए भी कर रहे हैं क्योंकि उनकी भी तीन फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। अगर उनके समर्थन से विजय की फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली तो धनुष अपनी भी फिल्मों को खुले दिल से सिनेमाघरों में उतार सकेंगे। धनुष ने तमिल भाषा की दो फिल्में 'जगमे ठंढीराम (Jagame Thandhiram)' और 'कर्णन' की शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है और हिंदी फिल्म 'अतरंगी रे' को उन्होंने मंगलवार को पूरा कर दिया।

विज्ञापन
Thalapathy Vijay and Vijay Sethupathi Film Master To Release on 13 January Dhanush Share A Post
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : instagram

धनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' सिनेमाघरों में वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार एक खास किरदार अदा करेंगे। परेशानी की बात उनके लिए हैं फिल्म की हीरोइन सारा अली खान। जिनकी साल 2020 में दो फिल्में ‘लव आजकल’ और ‘कुली नंबर वन’ सुपरफ्लॉप रही हैं। धनुष अपनी दोनों तमिल फिल्मों की रिलीज के लिए रिलीज की तारीख का फैसला वह लोकेश कनागराज के निर्देशन में बनी फिल्म 'मास्टर' को लोगों से मिली प्रतिक्रिया के मुताबिक ही लेंगे। उधर, लोकेश  फिल्म 'मास्टर' के बाद कमल हासन के साथ फिल्म 'विक्रम' में व्यस्त हो गए हैं। हाल ही में इस फिल्म से अभिनेता और निर्देशक प्रभुदेवा का नाम भी जुड़ गया है।

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती के माता-पिता तलाश रहे नया घर, जल्द होना चाहता है परिवार शिफ्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed