फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘बाहुबली द एपिक’ रिलीज के बाद ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ क्या रहा हाल? जानें 11वें दिन की कमाई

Fri, 31 Oct 2025 10:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 31 Oct 2025 10:17 PM IST
सार

Thamma And Ek Deewana ki Deewaniyat Day 11 Collection: फिल्म ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को सिनेमाघरों में 11 दिन हो चुके हैं। इन फिल्मों की कमाई काफी घट गई है। जानिए, 11वें दिन का कलेक्शन।

विज्ञापन
Thamma And Ek Deewana ki Deewaniyat Day 11 Friday Box Office Collection Total Earning
'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं। एक में हॉरर-कॉमेडी दिखी तो दूसरे में रोमांटिक ड्रामा। शुरुआत में इन फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया। लेकिन 11वें दिन में आकर ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कमाई कम हो चुकी है। 

Thamma And Ek Deewana ki Deewaniyat Day 11 Friday Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'थामा' - फोटो : वीडियो ग्रैब

‘थामा’ ने 11वें दिन कमाए कितने रुपये 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘थामा’ ने 11वें दिन 1.98 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म अब 110.38 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। ‘थामा’ में वैंपायर की स्टोरी दिखाई गई है। 

Thamma And Ek Deewana ki Deewaniyat Day 11 Friday Box Office Collection Total Earning
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन 
‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी 11वें दिन 1.71 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए। अब तक 56.86 कराेड़ रुपये की कुल कमाई इस फिल्म ने की है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और साेनम बाजवा रोमांटिक कपल के रोल में दिखे। फिल्म का अंत भी ट्रेजिक है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Thamma And Ek Deewana ki Deewaniyat Day 11 Friday Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' और 'थामा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कलेक्शन में 'थामा' ने मारी बाजी
पहले दिन से ही फिल्म ‘थामा’ ने कलेक्शन के मामले में बाजी मारी है। फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपना बजट तो वसूल कर लिया। लेकिन यह अब भी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से कोसों दूर है। 

विज्ञापन
Thamma And Ek Deewana ki Deewaniyat Day 11 Friday Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'बाहुबली द एपिक' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘बाहुबली द एपिक’ कर सकती है खेल खराब 
शुक्रवार को सिनेमाघरों में ‘बाहुबली द एपिक’ भी रिलीज हुई। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह फिल्म ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के कलेक्शन पर आने वाले दिनों में असर डालेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed