{"_id":"690025ea6450c24aa80d31f8","slug":"thamma-ek-deewana-ki-deewaniyat-and-kantara-chapter-1-box-office-collection-report-total-earning-2025-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंडे टेस्ट में पास हुई ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’? 600 करोड़ क्लब में शामिल होगी ‘कांतारा चैप्टर 1’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मंडे टेस्ट में पास हुई ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’? 600 करोड़ क्लब में शामिल होगी ‘कांतारा चैप्टर 1’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:40 AM IST
सार
Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में ‘थामा’, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के अलावा ‘कांतारा चैप्टर 1’ भी अपना दमखम दिखा रही है। जानिए, इन फिल्मों ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सात दिन पहले ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ रिलीज हुई। जबकि ‘कांतारा चैप्टर 1’ 26 दिन से थिएटर में मौजूद है। नई फिल्मों को ‘कांतारा चैप्टर 1’ टक्कर दे रही है। वहीं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का लगभग खेल खत्म हो गया है। जानिए, अब तक इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन कर लिया है।
2 of 5
थामा
- फोटो : सोशल मीडिया
‘थामा’ ने एक हफ्ते में की कितनी कमाई
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘थामा’ ने 7वें दिन यानी सोमवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म अब 95.55 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी। यह फिल्म मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है।
3 of 5
एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन
‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी 7वें दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 44.85 कराेड़ रुपये की कमाई की है। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ फिल्म ‘थामा’ के आगे कमजोर साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
‘कांतारा चैप्टर 1’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘कांतारा चैप्टर 1’ का 26वें दिन जलवा कायम
‘कांतारा चैप्टर 1’ की बात करें तो इस फिल्म को सिनेमाघरों में 26 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म 600 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार है। फिल्म ने 26वें दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 592.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म इस साल रिलीज हुई भारतीय फिल्मों की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
5 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का खेल खत्म
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को भी थिएटर में 26 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने साेमवार यानी रिलीज के 26वें दिन सिर्फ 7 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 61.32 करोड़ रुपये हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।