आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म 'थामा' सिनेमाघरों में लग चुकी है। ओपनिंग डे पर इसने अच्छी शुरुआत की है। 'थामा' आयुष्मान खुराना के करियर की बेस्ट ओपनर साबित हुई है। इसी के साथ रिलीज हुई कम बजट की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दो नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद 'कांतारा 2' की चमक कम नहीं हुई है। जानिए कल मंगलवार को इन फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा?
ओपनिंग डे पर 'थामा' का धमाका, 'एक दीवाने की दीवानियत' का भी दिखा दम, 'कांतारा-2'-'सनी संस्कारी' का रहा ऐसा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 22 Oct 2025 07:38 AM IST
सार
Tuesday Box Office Collection Report: कल मंगलवार को दिवाली के अवसर पर मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' ने दस्तक दी। इसके साथ ही हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत' रिलीज हुई। ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' और वरुण धवन-जान्हवी की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' पहले से लगी हैं। जानिए फेस्टिवल पर इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन