नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' के भव्य प्रीमियर के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पूरे स्टाइल में पहुंचे। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म से सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर अपना डेब्यू कर रहे हैं। इन सभी सितारों के अलावा बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी सभी कलाकारों को आशीर्वाद देने पहुंचीं। अभिनेत्री ने अपनी उपस्थिति से सारी लाइमलाइट लूट ली।
The Archies: अमिताभ के नाती को आशीर्वाद देने पहुंचीं रेखा, सुहाना पर शाहरुख ने दिल खोलकर लुटाया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब अभिनेत्री एक बार फिर से सुर्खियों में आईं, जब वे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म 'द आर्चीज' के प्रीमियर पर सज संवर कर उन्हें आशीर्वाद देने पहुंची। अमिताभ बच्चन के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर आज भी रेखा चर्चा में बनी रहती हैं।
Angelina Jolie: हॉलीवुड छोड़ने जा रहीं एंजेलिना जोली, अभिनेत्री ने खुलासे से फैंस को चौंकाया
5 दिसंबर 2023 को मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द आर्चीज' के निर्माताओं ने एक भव्य प्रीमियर को होस्ट किया, जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी शामिल हुए। इस प्रीमियर में सारे स्टार किड्स के परिवार वाले नजर आए। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी बेहद अलग अंदाज में अपनी बेटी सुहाना को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे।
Salman Khan: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भाईजान को होती है ईर्ष्या, बोले-इतने बड़े पद पर...
इस पूरे प्रीमियर में बच्चन परिवार भी अगस्त्य को सपोर्ट करने के लिए उपस्थित था। बता दें कि इस प्रीमियर से रेखा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आज बहुत दिनों के बाद अमिताभ बच्चन और रेखा का आमना सामना हुआ होगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'रेखा हमेशा ही बेहद खूबसूरत लगती हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'वाकई में रेखा का कोई मुकाबला नहीं है। रेखा दिल की भी काफी अच्छी और सच्ची इंसान है। सभी लोगों में वे बेहद अलग और खूबसूरत लग रही हैं।'
Salman Khan: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भाईजान को होती है ईर्ष्या, बोले-इतने बड़े पद पर...
बता दें कि द आर्चीज में सुहाना के अलावा फिल्म में खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना आदि नजर आएंगे। किंग खान की बेटी सुहाना खान के डेब्यू को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। बात करें शाहरुख की तो अगले महीने उनकी फिल्म 'डंकी' भी रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।