करीना कपूर खान अभिनीत क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। फिल्म को दर्शक जुटाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है और इसका नतीजा इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिख रहा है। 'अलीगढ़', 'शाहिद', 'सिटीलाइट्स' और 'सिमरन' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हंसल मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओपनिंग डे पर भी कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं, अब इसकी छठे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। आइए इस पर गौर फरमा लेते हैं-
The Buckingham Murders Day 6: 'द बकिंघम मर्डर्स' की हालत खस्ता, छठे दिन की कमाई देख बढ़ेगी निर्माताओं की चिंता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकरीबन 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई में 69.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने शनिवार को अपने खाते में महज 1.95 करोड़ रुपये जोड़े।
'द बकिंघम मर्डर्स' को रविवार का भी फायदा नहीं मिला। तीसरे दिन इसकी कमाई में 10.26 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस मूवी ने तीसरे दिन महज 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे दिन इसकी कमाई में 62.79 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने सोमवार को 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
Yudhra Advance Booking: 'युध्रा' की एडवांस बुकिंग शुरू, सिद्धांत चतुर्वेदी ने रोमांचक अंदाज में दिया अपडेट
'द बकिंघम मर्डर्स' ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 6.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75 लाख रुपये का कारोबार किया। वहीं, शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने छठे दिन यानी बुधवार को महज 23 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म की अब तक की कुल कमाई 7.03 करोड़ रुपये ही हो पाई है।
Arijit Singh: ‘मंच मेरा मंदिर है…’, लंदन कॉन्सर्ट में अरिजीत ने कही दिल छू लेने वाली बात, वीडियो हुआ वायरल
'द बकिंघम मर्डर्स' की बात करें तो इसमें करीना कपूर खान के अलावा ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 और 2023 मुंबई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। हालांकि, इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नहीं दिखा है। 13 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शन जुटाने में असफल नजर आ रही है।