फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: अनुराग कश्यप की फिल्मों से गालियां देना सीख रहे बच्चे? अनुपम खेर ने कह डाली यह बड़ी बात

Sun, 21 Aug 2022 06:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 21 Aug 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files actor Anupam Kher reaction on Laal Singh Chaddha and other bollywood movies boycott trend
अनुराग कश्यप-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्मों को लेकर चल रहे बायकॉट ट्रेंड पर विवाद थम नहीं रहा है। तमाम सितारे इस पर अपनी-अपनी राय देते नजर आ रहे हैं। एक तरफ कुछ सेलेब्स बायकॉट की मुहिम को फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह बता रहे हैं और इस चलन को गलत। वहीं, कुछ हस्तियां बायकॉट को जस्टिफाई कर रही हैं। हाल ही में 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप होने पर अपनी बात रखी। अनुपम खेर का कहना है, 'मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूं, जो इसकी सही वजह बता सकूं, लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े होने के नाते कह सकता हूं कि कोविड महामारी के बाद ओटीटी के कारण दर्शकों के सिनेमा देखने के तरीके में बदलाव आया है।'

The Kashmir Files actor Anupam Kher reaction on Laal Singh Chaddha and other bollywood movies boycott trend
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने कहा कि जहां तक 'लाल सिंह चड्ढा', 'रक्षा बंधन' के न चलने की बात है तो मैंने दोनों ही फिल्में अभी नहीं देखी हैं। लेकिन, मुझे लगता है कि ये इतनी अच्छी फिल्में नहीं थी। अनुपम खेर ने 'आरआरआर', 'केजीएफ 2', 'पुष्पा' की तारीफ करते हुए कहा कि हमें थोड़ा समीक्षा करने की जरूरत है कि हम क्या करना चाहते हैं? अनुपम खेर ने अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की सक्सेस पर भी बात की। उन्होंने कहा कि 'कश्मीर फाइल्स' की सफलता से कुछ लोगों को बहुत दिक्कत हुई है। मुझे नहीं पता, क्यों?। उन्होंने आगे कहा, 'एक तरफ लोग कहते हैं कि सिनेमा चलना चाहिए, तभी सिनेमा सर्वाइव करेगा। लेकिन, एक निश्चित वर्ग है, जो इस बात को मानना ही नहीं चाहता है।' अनुपम खेर ने कहा, 'लोगों की फिल्म 10 करोड़, 50 करोड़ कमाती है तो वे मैगजीन के कवर पर आ जाते हैं। क्या आपने मेरा फोटो किसी मैगजीन की कवर पर देखा? 

The Kashmir Files actor Anupam Kher reaction on Laal Singh Chaddha and other bollywood movies boycott trend
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर ने हाल ही में अर्जुन कपूर के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें अर्जुन ने कहा था कि बड़ी फिल्में नहीं चल रहीं, उसकी वजह बायकॉट कल्चर है। फिल्म इंडस्ट्री सहती रही है, अब उसे बोलना पड़ेगा।' इस पर अनुपम खेर ने कहा, अर्जुन बहुत अच्छे इंसान हैं। वो गुस्सा किस पर हैं, मैं यह नहीं समझ पा रहा। वह अपने इस बयान के लिए ट्रोल हुए हैं। सभी को कुछ भी बोलने से पहले सतर्क रहना चाहिए। लेकिन, बायकॉट से फिल्म नहीं चलतीं, ये बेवकूफाना बात है। दो तीन साल पहले लोग चाहते थे कि उनकी फिल्म की कोंट्रोवर्सी हो जाए तो फिल्म चल जाए। मैं उस सिस्टम का हिस्सा खुद रहा हूं। अब बायकॉट हो रहा है तो उससे क्या फर्क पड़ता है?' अनुपम खेर ने कहा कि, आमिर के विवादित बयान के बाद आई उनकी फिल्म 'दंगल' चली थी और सफल रही। अगर पिक्चर अच्छी है, तो कोई सवाल ही नहीं कि लोगों को पसंद नहीं आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files actor Anupam Kher reaction on Laal Singh Chaddha and other bollywood movies boycott trend
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान जब अनुपम खेर से पूछा गया कि कुछ लोगों का मानना है, ' फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इसलिए चली, क्योंकि आपके लिए तो पीएम फिल्म प्रमोट कर रहे थे। बायकॉट से फर्क नहीं पड़ता तो आप इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि आपकी खुद की फिल्म चल गई। इस पर क्या कहेंगे? इस सवाल पर अनुपम खेर ने कहा, 'मैं ऐसे लोगों को इग्नोर करता हूं। अगर पीएम नरेंद्र मोदी के तारीफ करने से फिल्में चलती तो सबसे ब्लॉकबस्टर तो उनकी ही बायोपिक होती, जिसमें विवेक ओबेरॉय नजर आए। एक्टर से जब पूछा गया कि कुछ लोगों का आरोप है कि आपकी फिल्म की वजह से टेररिस्ट कश्मीरी पंडितों को टारगेट कर रहे हैं। इस पर अनुपम ने कहा, 'और... दुनियाभर में आतंकवादी हमले हो रहे हैं वो भी 'कश्मीर फाइल्स' की वजह से हैं? आतंकी तो अपना काम करेंगे ही। कोई तस्करी पर फिल्म बनाता है, कोई रेप पर तो कोई अपनी फिल्मों में गाली दिखाता है, तो क्या उसका भी असर होता है? अनुपम खेर ने आगे कहा, 'अनुराग कश्यप की फिल्मों में खूब गालियां होती हैं। तो क्या छोटे-छोटे बच्चे गालियां दे रहे हैं, वो अनुराग कश्यप की फिल्मों की वजह से सीख रहे हैं?' वेब सीरीज के कंटेंट पर कोई कुछ नहीं कहेगा। लेकिन, 'द कश्मीर फाइल्स' पर सब कहेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed