फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kashmir Files VS Bachchhan Paandey: 'बच्चन पांडे' नहीं कर पाई 'द कश्मीर फाइल्स' से मुकाबला, इतने में सिमटा 5वें दिन का कलेक्शन

Wed, 23 Mar 2022 12:29 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 23 Mar 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Day 12 VS Bachchhan Paandey Day 5 Box Office Collection: vivek agnihotri film continues dominating akshay kumar starrer
बच्चन पांडे-द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवेद अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' अपने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अब तक वर्ल्ड वाईड 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं 'बच्चन पांडे' ने पांचवें दिन ही 70 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की है। इसके साथ ही अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ने पांच दिनों के भीतर कुल 43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं 'द कश्मीर फाइल्स' 300 करोड़ के क्लब में प्रवेश लेने वाली नौवीं फिल्म बनने की ओर अग्रसर है। 

The Kashmir Files Day 12 VS Bachchhan Paandey Day 5 Box Office Collection: vivek agnihotri film continues dominating akshay kumar starrer
बच्चन पांडे-द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

12वें दिन 'द कश्मीर फाइल्स' ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने पहली बार अपने दूसरे सोमवार को 50 फीसदी की गिरावट देखी। हालांकि दूसरा मंगलवार यानी बारहवां दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की दृष्टी से समान रहा और फिल्म ने 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने भारत में कुल 189.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्ड वाईड कलेक्शन की बात करें तो 'द कश्मीर फाइल्स' ने मात्र दस दिनों के अंदर 227.29 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि अनुपम खेर अभिनीत फिल्म जल्द ही 300 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेगी।  

The Kashmir Files Day 12 VS Bachchhan Paandey Day 5 Box Office Collection: vivek agnihotri film continues dominating akshay kumar starrer
द कश्मीर फाइल्स-बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बजट का एक चौथाई हिस्सा भी नहीं कमा पाई बच्चन पांडे
तकरीबन 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'बच्चन पांडे' अपने पांचवें दिन 50 करोड़ के आंकड़े तक को नहीं छू पाई है। फिल्म ने अपने पहले मंगलवार को करीब 3 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं अब फिल्म का कुल कलेक्शन 43.52 करोड़ रुपये हो गया है। यानी अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म पांच दिनों के भीतर बजट का एक चौथाई हिस्सा तक नहीं कमा पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Day 12 VS Bachchhan Paandey Day 5 Box Office Collection: vivek agnihotri film continues dominating akshay kumar starrer
बच्चन पांडे-द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

आरआरआर के कलेक्शन को करेगी प्रभावित
इस बीच, 'द कश्मीर फाइल्स' से उत्तर भारतीय बाजारों में आरआरआर के कारोबार को प्रभावित करने की उम्मीद जताई जा रही है। भले ही आरआरआर का प्रचार जोरों-शोरों से चल रहा है, कास्ट और क्रू फिल्म का प्रचार करने के लिए बाहर जा रहे हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि अब 'द कश्मीर फाइल्स' के कलेक्शन को बढ़ने से रोकना मुश्किल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed