फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने सबके सामने खोली बॉलीवुड की पोल, कहा- ये वैसा नहीं जैसा दिखता है

Sun, 21 Aug 2022 01:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 21 Aug 2022 01:28 PM IST
सार

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बाद से ही दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुके हैं। 

विज्ञापन
The kashmir files director Vivek agnihotri speaks out about dark secrets of bollywood in his latest tweet
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

 

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बाद से ही दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुके हैं। अपनी फिल्मों के जरिए गंभीर और संवेदनशील मुद्दे उजागर करने वाले विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया के जरिए भी लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले विवेक अग्निहोत्री आए दिन बॉलीवुड और इसकी कमियों पर भी निशाना साधते नजर आते हैं। इसी क्रम में विवेक ने हाल ही सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। 

The kashmir files director Vivek agnihotri speaks out about dark secrets of bollywood in his latest tweet
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में ट्विटर पर शेयर किए गए एक पोस्ट के जरिए विवेक ने फिर बॉलीवुड पर निशाना साझा है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। शेयर किए गए इस फोटो में एक लंबा चौड़ा नोट लिखा हुआ है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, बॉलीवुड, अंदर की कहानी, कृपया पढ़ें। साझा की गई इस तस्वीर में लिखा है कि मैंने अब बॉलीवुड में इतना समय बिता लिया है कि अब मैं ये समझ सकूं कि इंडस्ट्री कैसे काम करती है।

The kashmir files director Vivek agnihotri speaks out about dark secrets of bollywood in his latest tweet
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उन्होंने आगे कहा कि बॉलीवुड वैसा नहीं है जैसा आपको दिखता है। असली बॉलीवुड तो अंधेरी गलियों में बसता है, जिसे देख पाना आम इंसान के बस की बात नहीं। आइए आपको समझाते हैं। इन गलियों में आपको कई टूटें, बिखरें और दबे हुए सपने देखने को मिलेंगे। बॉलीवुड अगर कहानियों का संग्रहालय है तो प्रतिभा का कब्रिस्तान भी है। ये रिजेक्शन के बारे में नहीं है, बल्कि उस अपमान और शोषण के बारे में है जो सबके सपने तोड़ देता है। एक इंसान खाने के बिना रह सकता है, लेकिन सम्मान और उम्मीद के बिना रहना नामुमकिन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The kashmir files director Vivek agnihotri speaks out about dark secrets of bollywood in his latest tweet
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस पोस्ट में विवेक ने बॉलीवुड से जुड़े अन्य कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत दुखद है कि लड़ाई लड़ने की बजाय लोग यहां हार मान लेते हैं। किस्मत वाले वही है जो वापस घर लौट पाते हैं। वहीं, जो लोग यहां रह जाते हैं, वह पूरी तरह से टूट जाते हैं। जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें थोड़ी बहुत झूठी सफलता मिलती है, वह ड्रग, शराब आदि नशे की लत के चलते अपना जीवन खराब कर लेते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट के जरिए बॉलीवुड के कई दूसरे काले सच भी उजागर करने की कोशिश की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed