{"_id":"62ff80d76cef427e445337aa","slug":"the-kashmir-files-director-vivek-agnihotri-talks-about-boycott-trend-in-his-recent-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivek Agnihotri: 'ईद- दिवाली पर फिल्म रिलीज कर बेवकूफ नहीं बना सकते', बॉलीवुड पर फिर भड़के विवेक अग्निहोत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vivek Agnihotri: 'ईद- दिवाली पर फिल्म रिलीज कर बेवकूफ नहीं बना सकते', बॉलीवुड पर फिर भड़के विवेक अग्निहोत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 19 Aug 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री दमदार फिल्मों के अलावा बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए भी जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वह लोगों की जमकर क्लास लगाते हैं। हाल ही में 'द कश्मीर फाइल्स' पर अनुराग कश्यप की ओर से की गई टिप्पणी पर वह भड़क उठे और ट्विटर पर जमकर उन्होंने लताड़ लगाई। अब एक बार फिर उन्होंने बायकॉट ट्रेंड और लाल सिंह चड्ढा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : विवेक अग्निहोत्री
क्या कहा विवेक ने?
एक मीडिया हाउस को दिए हालिया इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने कई मुद्दो पर खुलकर अपनी राय रखी। बॉलीवुड पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 5-8 लोग बॉलीवुड में राजा हैं जिनके पास खूब पैसा है। वह जमींदार बनकर बैठे हुए हैं। पहले मैं उनके खिलाफ कुछ भी कहने से घबराता था लेकिन जब से मैंने मानसिक तौर पर बॉलीवुड से इस्तीफा दे दिया तब से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।
3 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा कि बॉलीवुड में जो भ्रष्टाचार है उसके खिलाफ कोई क्यों नहीं बोलता। इसके आगे सब नतमस्तक हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि लोग अच्छा कंटेंट चाहते हैं। अब कोई भी लोगों को ईद या दिवाली पर फिल्म रिलीज कर बेवकूफ नहीं बना सकता। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या द कश्मीर फाइल्स की वजह से कश्मीर पंडितों पर हमले बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग के दौरार विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस पर उन्होंने कहा कि ओवैसी जी का काम ही है राजनीति करना। अगर सरकार का हमें सहयोग मिलता तो हमें थिएटर भी बहुत ज्यादा मिलते। उन्होंने कहा कि सरकार के सपोर्ट की वजह से अगर फिल्में चलती तो पीएम मोदी पर बनी फिल्म और सम्राट पृथ्वीराज भी हिट होनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बायकॉट लोगों का गुस्सा है जो बॉलीवुड के स्टार्स के घमंड की वजह से है। बॉलीवुड के लोगों को इस पर आत्ममंथन करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।