फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adah Sharma: क्या सच में सुशांत सिंह वाला फ्लैट खरीदेंगी अदा शर्मा? एक्ट्रेस ने कहा- जो भी है पहले मैं...

Mon, 28 Aug 2023 12:31 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 28 Aug 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
the kerala story actress adah sharma breaks silence on buys sushant singh rajput mumbai house
अदा शर्मा - फोटो : Instagram

अदा शर्मा की अदा द केरल स्टोरी में खूब पसंद की गई है। इस फिल्म में उनके निभाया किरदार खूब पसंद किया गया है। इस फिल्म को द कश्मीर फाइल्स की तरह खूब पसंद किया गया है। इस फिल्म की सफलता के बाद अभिनेत्री भी खूब मशहूर हो चुकी हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं और कुछ न कुछ अपडेट दे रही हैं। हाल ही में खबर है आई कि अदा शर्मा सुशांत सिंह राजपूत वाला फ्लैट लेने जा रही हैं। इसपर कई जगहें खबरें भी चलीं, लेकिन अब अदा शर्मा ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है। 

the kerala story actress adah sharma breaks silence on buys sushant singh rajput mumbai house
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अदा शर्मा को हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट के बाहर देखा गया। जिसके बाद यह खबरें आईं कि उन्होंने इसको रेंट पर ले लिया है। अब हाल ही में अगा शर्मा ने इस पर बात की है और खुलासा किया है कि इस मसले पर अभी तक उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है। इस दौरान अदा शर्मा ने कहा कि 'जो भी है मैं पहले आपको बताऊंगी...जब भी जो है मैं वादा करती हूं...आपलोग का मुंह मैं मीठा करूंगी...अगर कुछ है तो।'


इसे भी पढ़ें-  Shahrukh Khan: 'जवान' नहीं बल्कि इस वजह से SRK के मन्नत के बाहर हुआ था विरोध प्रदर्शन, यहां जानें असली वजह
 
the kerala story actress adah sharma breaks silence on buys sushant singh rajput mumbai house
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि काफी समय पहले सुशांत ने पेंट के एक एड में अपने निजी स्थान की एक झलक साझा की थी। इस दौरान उन्होंने फैंस को उसी फ्लैट का भ्रमण कराया गया था। वीडियो में, दिवंगत अभिनेता ने अपने घर को सजाने वाली अनूठी सजावट और तस्वीरों और कलाकृतियों का प्रदर्शन किया, इससे उनकी रुचियों के बारे में जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
the kerala story actress adah sharma breaks silence on buys sushant singh rajput mumbai house
अदा शर्मा - फोटो : Instagram

बता दें कि 14 जून, 2020 को दो मंजिला घर में सुशांत के मृत पाए जाने के बाद उस घर के लिए किरायेदार ढूंढना एक चुनौती बन गया। मुंबई स्थित एक रियल एस्टेट ब्रोकर ने एक मीडिया संस्थान के साथ इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अभिनेता की मृत्यु के बाद संपत्ति के लिए किरायेदारों को सुरक्षित करने में तीन साल लग गए। पहले तो कोई भी इस घर को लेने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन फिर धीरे-धीरे और भी लोगों ने घर में रुचि दिखाई।

विज्ञापन
the kerala story actress adah sharma breaks silence on buys sushant singh rajput mumbai house
अदा शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने द केरल स्टोरी में मुख्य भूमिका निभाई थी। बता दें कि भारत में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 241.74 करोड़ रुपये रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed